एक्सप्लोरर

Trending News: गाड़ियों को देखकर क्यों भौंकते और दौड़ते हैं कुत्ते, बेहद दिलचस्प है इसकी वजह

Dogs Run After Vehicle: गाड़ी को देखकर कुत्तों का भौंकना और उसके पीछे काफी दूर तक दौड़ना आपने खूब देखा होगा, लेकिन इसके पीछे आखिर क्या वजह है इसके बारे में शायद इसकी जानकारी आपको न हो.

Why Dogs Chase Vehicles: अगर आप बाइक, कार या किसी और वाहन से चलते हैं, तो कई बार आपने देखा होगा कि आपकी गाड़ी को देखते ही कुत्ते भौंकने लगते हैं और गाड़ी के पीछे दौड़ते हैं. उनको दौड़ते हुए आप अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर आगे निकलते हैं, लेकिन कुत्ता तब भी आपका पीछा करता है. ऐसा अक्सर होता है और लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि आखिर कुत्तों की गाड़ी से क्या दुश्मनी. आपके मन में भी कई बार ऐसा ही सवाल आया होगा.

हालांकि इसका जवाब शायद ही किसी ने दिया हो, लेकिन आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे की वजह कि आखिर कुत्ते क्यों किसी गाड़ी को देखकर भौंकते हैं. गाड़ी में ऐसा क्या होता है जिसे देखते ही कुत्ते उसे अपना दुश्मन समझकर उस पर झपटने लगते हैं.

टायर की गंध का करते हैं पीछा

डॉग एक्सपर्ट के मुताबिक, कुत्ते किसी भी गाड़ी के पीछे आपकी वजह से नहीं भागते. दरअसल, वे गाड़ी के टायर के चक्कर में भागते हैं, जिस पर किसी कुत्ते ने अपनी गंध छोड़ रखी होती है. दरअसल, वे दूसरे कुत्तों को अपना दुश्मन मानते हैं और जब आपकी गाड़ी के टायर से उन्हें किसी और कुत्ते की गंध आती है तो वे उसके पीछे भौंकते हुए दौड़ते हैं. क्योंकि कुत्तों में सूंघने की शक्ति काफी तेज होती है, ऐसे में वे टायर पर मौजूद गंध को सूंघ लेते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर गंध किस चीज की. आपने ध्यान दिया होगा कि कुत्ते कई बार आपकी गाड़ी के टायर पर पेशाब कर देते हैं. ऐसे में पेशाब की गंध ही दूसरे कुत्तों को गाड़ी के पीछे भागने को मजबूर करती है.

जिस टायर पर गंध नहीं, नहीं करते उसका पीछा

यहां ये भी ध्यान देने वाली बात है कि अगर आपकी गाड़ी के टायर पर कुत्ते ने पेशाब नहीं किया है और किसी तरह का गंध नहीं है तो दूसरे कुत्ते गाड़ी के पीछे नहीं भागेंगे. दरअसल, कुत्तों का एरिया होता है. जब किसी तय एरिया में कोई नया कुत्ता आता है तो वहां के कुत्ते उसे भगा देते हैं. ऐसे में जब गाड़ी आती है और उससे कुत्ते की गंध आती है तो वहां रहने वाले कुत्तों को लगता है कि कोई नया कुत्ता उनके एरिया में आ रहा है. 

ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए

अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो और आपकी गाड़ी को देखकर कुत्ते भौंके तो आपको घबराकर स्पीड नहीं बढ़ानी चाहिए. अगर आप भागेंगे तो कुत्तों का शक और बढ़ेगा और वे आपके पीछे औऱ दूर तक आएंगे. आप अपनी गाड़ी रोक दें और कुत्तों को ठीक से देख लेने दें कि कोई नया कुत्ता उनके एरिया में नहीं आया है. जब उन्हें अहसास हो जाएगा कि कोई दूसरा कुत्ता नहीं है तो वे अपने आप चुप हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें

Spain: नकली स्विस पासपोर्ट दिखाकर होटल से चुरा ले गए 200 साल पुरानी शराब की बोतलें, कोर्ट ने दी अब ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
कंपनी ने कर्मचारियों की डेस्क पर रखा ऐसा दिवाली तोहफा, देखकर फटी रह गई आंखें
कंपनी ने कर्मचारियों की डेस्क पर रखा ऐसा दिवाली तोहफा, देखकर फटी रह गई आंखें
धूम मचाले पर स्टाइल मार रहा था बंदा, बाइक समेत सीधे नाले में गिरा
धूम मचाले पर स्टाइल मार रहा था बंदा, बाइक समेत सीधे नाले में गिरा
बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप
बेटी ने अमेरिका से दिल्ली पहुंच दिया सरप्राइज, वीडियो देख रोने लगेंगे आप

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget