Watch: जब मेमना और बिल्ली करने लगे मस्ती, इनकी क्यूटनेस को देखकर लोग हो रहे क्रेजी
वीडियो में देखा जा सकता है कि छलांग लगाकर मेमना बिल्ली को नीचे गिरा देता है और उसके ऊपर आ जाता है. मेमने और बिल्ली की ये मस्ती भरी प्यारी सी लड़ाई देखकर आप खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाएंगे.

पालतू जानवरों के वीडियो ज्यादातर बड़े ही प्यारे होते हैं. आए दिन लोग अपने क्यूट पेट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं. ऐसे वीडियो लोगों को बड़े पसंद आते हैं. ऐसा ही क्यूट पेट्स का एक वीडियो आजकल जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका चेहरा खिल उठेगा और आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे. इस वीडियो में एक मेमना और बिल्ली मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
बिल्ली और मेमने की मस्ती
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा मेमना आंगन जैसी जगह पर छलांगे मार रहा है और वहां पर एक बिल्ली भी उसके साथ उछल रही है. मेमना छलांगे मार कर बिल्ली को डराने की कोशिश कर रहा है. बिल्ली भी इसके साथ ही आगे पीछे होकर उछल रही है. देखने से ऐसा लग रहा बिल्ली बचने की भी कोशिश कर रही है और मौका पाते ही मेमने को गिराने की फिराक में है. मेमना भी बिल्ली को गिराने की कोशिश कर रहा है. मेमना साइज में बिल्ली से बड़ा है, इसलिए बिल्ली पहले दुबकती है और मेमने की पहुंच से दूर भागने की कोशिश करती है. इसके बाद वह फिर मेमने की ओर लपकती है.
View this post on Instagram
जब मेमने ने बिल्ली को गिराया नीचे
इसके बाद वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि आखिर में छलांग लगाकर मेमना बिल्ली को नीचे गिरा देता है और उसके ऊपर आ जाता है. मेमने और बिल्ली की ये मस्ती भरी प्यारी सी लड़ाई देखकर आप खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाएंगे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. अबतक इस वीडियो पर 45K लाइक्स आ चुके हैं. यूजर्स इस वीडियो पर प्यारे-प्यारे कॉमेंट्स भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Watch: रेस्टोरेंट में 'बुलेट ट्रेन' से परोसा जाता है खाना, ये टेक्नोलॉजी देखकर दंग रह जाएंगे आप
Watch: छात्रा से पूछा गया सवाल- एक साल में कितने महीने होते हैं? जवाब सुनकर लोगों ने पीट लिया सिर




















