एक्सप्लोरर

बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल

आपने मेट्रो में सफर करते हुए कई लोगों के वीडियो देखे होंगे, हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर मेट्रो में सफर करने वाली एक महिला का अनोखा मेकअप करने का अंदाज वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो हो या किसी दूसरे शहर की मेट्रो, यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों का ध्यान खींच लेता है. कभी कोई डांस करता नजर आता है, तो कभी कोई अजीब हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाता है. अब मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक महिला तौलिया लपेटे बैठी दिखाई दे रही है और सफर के दौरान अपना मेकअप करती नजर आती है.

वीडियो में महिला का अंदाज बाकी यात्रियों से बिल्कुल अलग दिखाई देता है. जहां मेट्रो में मौजूद दूसरे लोग अपनी सीट पर बैठे सफर कर रहे हैं, वहीं महिला अपने चेहरे पर मेकअप करने में व्यस्त नजर आती है. उसके सिर पर तौलिया लिपटा हुआ है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो वह बाथरूम से नहाकर सीधे घर से निकल आई हो. यही नजारा वीडियो को खास बना रहा है और इसे देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.

तौलिया लपेटे आराम से करती दिखीं मेकअप

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मेट्रो की सीट पर बैठी है. उसके सिर पर सफेद तौलिया लिपटा हुआ है और वह अपने पास रखे मेकअप के सामान का इस्तेमाल करती दिखाई देती है. वह बिना किसी जल्दबाजी के अपने चेहरे पर मेकअप करती रहती है. आसपास बैठे यात्री भी उसे देख रहे होते हैं. महिला को इस तरह सार्वजनिक जगह पर तैयार होते देख कुछ लोग हैरान हो रहे हैं. वहीं कुछ लोग हंस रहे हैं. आमतौर पर लोग घर से निकलने से पहले ही तैयार होना पसंद करते हैं, लेकिन यहां महिला मेट्रो में बैठकर ही अपना लुक पूरा करती नजर आती है. उसके इस अंदाज ने वीडियो को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है.

यह भी पढ़ें: दीवाना हुआ इंटरनेट, इस हसीना के हुस्न और डांस ने जमकर मचाया भौकाल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मेट्रो में हुई कोई अनोखी घटना हो या किसी यात्री का अलग अंदाज, इंटरनेट पर जाते ही चर्चा का हिस्सा बन जाता है. इस वीडियो में भी महिला का अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. कुछ यूजर्स को यह वीडियो मजेदार लग रहा है, जबकि कुछ यूजर्स इसे देखकर हैरानी हो रहे हैं. क्योंकि मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर तौलिया लपेटकर मेकअप करना आम बात नहीं है.

मेट्रो में सफर के दौरान दूसरों का ख्याल भी जरूरी

इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि मेट्रो लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. यहां हर उम्र और हर तरह के लोग सफर करते हैं. ऐसे में अपनी सुविधा के साथ-साथ दूसरे यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना भी जरूरी है. वहीं कुछ यूजर्स एस वीडियो को केवल मजाकिया तौर पर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: छोरी कमाल की...लहंगा पहन पहाड़ों में की स्नोबोर्डिंग, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget