सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों के रद्द होने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जानें यूजर्स कैसे मीम्स और रिएक्शन्स के जरिए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं.

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने के फैसले ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. कहीं इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी कदम बताया जा रहा है, तो कहीं यूजर्स इसे विरोध की आवाज को सीमित करने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स तो केवल मीम्स शेयर करने में व्यस्त है.
दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज ने DMRC को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय, उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एक्जिट बंद रखने का प्रस्ताव दिया है. वहीं रेलवे से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की गई हैं. ऐसे में कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यूजर्स शेयर कर रहे मजेदार मीम्स
दिल्ली में हो रहे CJP प्रोटेस्ट के कारण मेट्रो और ट्रेनों के बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे ज्यादा परेशान छात्रों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही. हालांकि लोगों के लिए यह परेशानी से ज्यादा एक मीम फेस्टिवल जैसा दिखाई पड़ता है. लोग अपनी परेशानी को मजेदार अंदाज में शेयर कर रहे हैं, जिसे देख दूसरे लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए हैं. यूजर्स एक दूसरे की पोस्ट पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: छोटे भाई को जाने दो... पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी
ऑटो वालों की चांदी
CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच सामने आए एक वीडियो में बैरिकेडिंग के कारण रास्ता बंद नजर आ रहा है, जबकि सड़क पर बसों, कारों और ऑटो की लंबी लाइन दिखाई दे रही हैं. वीडियो ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती हैं. एक यूजर ने इस पर बड़े ही मजेदार अंदाज से कमेंट में लिखा कि अब ऑटो वालों की तो चांदी हो जाएगी.. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ऑफिस के लिए निकला था, लेकिन अब तो लंच टाइम हो गया है. वहीं दूसरे यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे साथ भी यही हुआ है.
Delhi Me Emergency lag chuki hai Police ne Road jaam kar diye Or Metro station close kar diye pata nhi kitne Dino ke liye hai ye Gyanesh Kumar Resign do vote chori mamla https://t.co/fbglzHcRQ6
— Vkr (Rewari,HR.) (@vkr76767) October 2, 2026
मेट्रो बंद होने पर तंज
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने और कुछ ट्रेनों के रद्द होने की खबर पर पोस्ट किया है. पोस्ट में यूजर ने लिखा है ‘ जब, मुझे नहीं पता’ कहकर कुछ भी करना आम बात बन जाए. पोस्ट में भारी सड़क यातायात के चलते मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों को रद्द किए जाने की बात का जिक्र करते हुए फेसपाम इमोजी भी लगाया गया है. इस वायरल पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि अगर अब मेट्रो बंद हो गई है, तो ऑफिस की छुट्टी हो जाएगी. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि एक साधारण से प्रदर्शन के लिए मेट्रो बंद करने की क्या जरूरत है.
When Mujhe nahin pata , kuch bhi karo becomes a norm.. 57 metro stations in #delhi to be shut, some trains to be cancelled due to heavy road traffic. 🤦♂️ 10/10/2026
— Aiyappa CG (@yaps9) October 9, 2026
यह भी पढ़ें: इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल





















