एक्सप्लोरर

इंसान नहीं 'हैवान' है ये शख्स, किया ऐसा खौफनाक 'जुर्म'...कि अब मिल सकती है 690 साल जेल में काटने की सजा, जानिए पूरा मामला

अमेरिका में एक ऐसे हैवान को पकड़ा गया है, जो मासूम बच्चों का शिकार करता था. इस शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 16 बच्चों के साथ एक ऐसे अपराध को अंजाम दिया है, जिसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा.

अमेरिका में एक शख्स को 690 साल की सजा मिलने वाली है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस शख्स ने ऐसा क्या गुनाह किया है, जिसकी वजह से इसे इतनी ज्यादा लंबी सजा दी जाने वाली है. दरअसल, इस शख्स का अपराध ऐसा है, जिसे जानने के बाद आपका खून खौल उठेगा. इस शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 16 बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया है. इस हैवान का शिकार बनने वाले बच्चों में दो साल के मासूम से लेकर 12 साल के बच्चे तक शामिल रहे हैं. 

दरअसल, विदेश में बच्चों की देखभाल के लिए नैनी यानी दायी रखने का कल्चर बहुत आम है. कई बार ये दायी कोई महिला होती है, तो कई बार पुरुष. हालांकि, नैनी के जरिए अपराध की कई घटनाएं सामने आई हैं और ऐसी ही एक घटना फिर से देखने को मिली है. 34 साल के मैथ्यू एंटोनियो जक्रजवेस्की को 34 अपराधों का दोषी पाया गया है. इसने बच्चों की देखभाल करने के नाम पर कुल मिलाकर 16 बच्चों को अपना शिकार बनाया. इसने अपराध का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

कैसे पकड़ में आया हैवान? 

जक्रजवेस्की के अपराधों की पोल तब खुली, जब अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लागूना बीच शहर में रहने वाले एक कपल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जक्रजवेस्की को एक नैनी के तौर पर हायर किया. मगर इस हैवान ने उनके आठ साल के बच्चे को गलत तरीके से छुआ. इसके बाद पुलिस ने जक्रजवेस्की के ऊपर मुकदमा दर्ज किया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी. पुलिस को मालूम था कि इस अपराधी ने कई बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया होगा. 

पुलिस का शक बिल्कुल ठीक निकला, क्योंकि जल्द ही जक्रजवेस्की के दूसरे शिकार की जानकारी मिली, जो महज सात साल का बच्चा था. ये बच्चा लॉस एंजलिस शहर का रहने वाला था. धीरे-धीरे दक्षिणी कैलिफोर्निया के अलग-अलग शहरों से 10 और बच्चे सामने आए, जिन्होंने पुलिस को बताया कि जक्रजवेस्की ने उनके साथ भी हैवानियत की. बच्चों को शिकार बनाने वाला हैवान तो देश छोड़कर भागने ही वाला था, मगर पुलिस ने इसे एयरपोर्ट पर ही धर दबोचा. 

कब से कब तक दिया अपराध को अंजाम? 

पुलिस ने बताया कि जक्रजवेस्की ने पांच सालों में कुल मिलाकर 16 बच्चों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. इसका पहला शिकार एक जनवरी 2014 को एक मासूम बच्चा था, जबकि इसने अपना आखिरी अपराध 17 मई 2019 को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने इसे पकड़ लिया. जक्रजवेस्की के खिलाफ चार साल से सुनवाई चल रही थी. इतने समय से वह जेल में ही बंद था. जब अब इस अपराध के लिए जक्रजवेस्की को नवंबर में 690 साल की सजा सुनाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क पार कर रहे कुत्ते को वैन ड्राइवर ने जानबूझकर कुचला, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
DU की छात्रा के भांगड़े ने किया धमाल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget