एक्सप्लोरर

सड़क पार कर रहे कुत्ते को वैन ड्राइवर ने जानबूझकर कुचला, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा, देखें VIDEO

Viral Video: ग्रेटर नोएडा से एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ड्राइवर ने जानबूझकर सड़क पर खड़े कुत्ते को अपनी वैन से रौंद दिया.

गाड़ी चलाते वक्त हर किसी को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि जहां सावधानी हटती है, वहीं दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है. देश-दुनिया में रोजाना सैकड़ों सड़क हादसे देखे जाते हैं, जिनका मुख्य कारण लापरवाही और ध्यान भटकना होता है. हालांकि ग्रेटर नोएडा से एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ड्राइवर ने जानबूझकर सड़क पर खड़े कुत्ते को अपनी वैन से रौंद डाला. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता रोड क्रॉस कर रहा था. तभी उसने अपनी बाईं ओर से एक वैन को आते हुए देखा. वैन को आता देख कुत्ता बीच रास्ते पर ही खड़ा हो गया है और वापस पलटकर पीछे की ओर जाने लगा, तभी न जाने ड्राइवर को क्या सूझी कि उसने वैन को लेन से हटाकर कुत्ते के मार्ग पर मोड़ लिया और उसे रौंद डाला. वैन को अपनी तरफ आता देख कुत्ता भागने की कोशिश करता है. हालांकि उससे पहले ही वह वैन के नीचे आ जाता है. 

जानबूझकर कुत्ते को कुचला!

अब यह तो नहीं मालूम कि ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया. क्यों उसने वैन को स्ट्रेट लेन से हटाकर कुत्ते की तरफ मोड़ दिया और उसे कुचल डाला. लेकिन इतना जरूरत कहा जा सकता है कि ये उसने जानबूझकर किया. क्योंकि कुत्ता तो वैन के मार्ग पर खड़ा ही नहीं था. ऐसा बताया जा रहा है कि कुत्ते को रौंदने के बाद ड्राइवर अपनी वैन को घटस्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया है. जैसा कि वीडियो में यह साफ-साफ देखा जा सकता है कि यहां गलती ड्राइवर की थी, जिसने लेन ड्राइविंग मानदंडों का ठीक से पालन नहीं किया और गाड़ी को रफ्तार में भगाता हुआ उल्टी दिशा में ले गया.

गुस्से में आए डॉग लवर्स

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉग लवर्स काफी गुस्से में आ गए हैं. उनका भी यही कहना है कि इस घटना में पूरा का पूरा दोष ड्राइवर का है. इस वीडियो पर पुलिस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि दादरी थाने में मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है.  

ये भी पढ़ें: जल्लाद ससुर! खाना देने में की देरी, तो बहू को बेरहमी से पीटा, चीखते-चिल्लाते रहे बच्चे, मगर नहीं रुके हाथ, देखें खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget