एक्सप्लोरर

बहन को किडनी देने से किया साफ इनकार, वजह ऐसी कि अब उसकी काफी चर्चा हो रही है

ब्रिटेन में एक महिला ने अपनी ही बहन को किडनी देने से इनकार कर दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि उसने ऐसा क्यों किया. आइए जानते हैं ऐसा करने के पीछे आखिर क्या वजह रही.

भाई-बहनों में झगड़े होने या तीखी नोंकझोंक होना आम बात है. मगर कुछ भी हो, आप अपने भाई-बहनों की जरूरत पड़ने पर मदद तो जरूर करेंगे. अगर बात उनकी जिंदगी पर बन आए, तो आप किसी भी हालत में उनकी मदद करेंगे. लेकिन ब्रिटेन में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल यहां छोटी बहन ने अपनी ही बड़ी बहन को किडनी देने से साफ इनकार कर दिया है.

स्थिति यह है कि बड़ी बहन को इस समय किडनी की बहुत ज्यादा जरूरत है, लेकिन छोटी बहन ने एक गद्दारी की वजह से उसे अपनी किडनी डोनेट करने से मना कर दिया. अगर बड़ी बहन को सही वक्त पर किडनी नहीं मिली तो उसकी जान भी जा सकती है. 

किडनी नहीं देने वाली छोटी बहन ने बताया कि आखिर वह किन वजहों से अपनी बड़ी बहन से नफरत करती है. उसने बताया कि क्यों उसने अपनी बड़ी बहन को किडनी नहीं देने का फैसला किया. उसने अपनी बातों को रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट का इस्तेमाल किया है, जहां उसने अपनी पूरी बात न सिर्फ बताई है, बल्कि लोगों से राय भी मांगी है. उसका कहना है कि कहीं न कहीं ऐसा करके वह खुद से नफरत भी कर रही है.  

बड़ी बहन से नफरत क्यों? 

दरअसल, छोटी बहन का कहना है कि जब वह 17 साल की थी, तब वह गर्भवती हो गई. उसके पैरेंट्स इसे कभी कबूल नहीं करते. मगर उस वक्त 27 साल की उसकी बड़ी बहन एलिस ने कहा कि उसे बच्चा पैदा करना चाहिए. जब बच्चा पैदा हो जाएगा, तो वह और उसका बांझ पति उसे गोद ले लेंगे. एलिस ने अपनी छोटी बहन से कहा कि वह किसी को भी ये नहीं बताए कि ये बच्चा उसका है. बस उसकी मौसी बनकर रहे, ताकि किसी को शक नहीं हो. 

हालांकि, परिवार में कुछ चीजें बिगड़ीं और एलिस अपने पति के साथ अपनी छोटी बहन को छोड़कर चली गई. एलिस अपने साथ अपनी छोटी बहन की बेटी एमिली को भी लेकर गई. उस वक्त एमिली की उम्र महज दो साल थी. छोटी बहन का कहना है कि उसे अपनी ही बेटी से मिलने नहीं दिया जाता था. यहां तक कि एमिली को बताया गया कि उसकी असली मां मर चुकी है. ये सुनकर छोटी बहन ने बड़ी बहन से लड़ाई की और दोनों के बीच नफरत पैदा हुई. 

लोगों ने फैसले को बताया सही

छोटी बहन का कहना है कि मुझे मालूम है कि मेरी बड़ी बहन को किडनी की जरूरत है और परिवार में मैं ही ऐसी हूं, जो उसे किडनी दे सकती है. एलिस ने उससे माफी भी मांगी है. मगर मुझे लगता है कि लोगों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए. लोगों ने भी उसे ऐसा ही करने को कहा. एक व्यक्ति ने रेडिट पर लिखा कि एलिस ने जो किया है, उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए. ऊपर से आगे चलकर अगर तुम्हें किडनी की दिक्कत हो गई, तो तुम्हारी भी जान जा सकती है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: दो हफ्ते में खुशनुमा से भूतिया हुआ ये शहर, देखते ही देखते गायब हुए 1 लाख लोग, आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget