एक्सप्लोरर

सांड से उलझ रहा था नशे में धुत शख्स, गुस्साए जानवर ने एक झटके में ही हवा में उछाला शरीर, देखें Video

शराब के नशे में लोग कई बार कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसकी उनसे उम्मीद नहीं की जाती. लोग नशे में चूर होकर ये भूल जाते हैं कि उन्हें जानवरों को नहीं छेड़ना चाहिए, क्योंकि इसका खतरनाक नतीजा हो सकता है.

सोशल मीडिया के जमाने में आपको हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाएगा, जिसे देखकर या तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे या फिर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब व्यूज बटोर रहा है. ये वीडियो एक शराबी शख्स का है, जो नशे में इस कदर चूर है कि वह ये भूल बैठा है कि जिस जानवर से वह पंगा ले रहा है, वह उसकी हालत खराब कर सकता है. शराबी शख्स नशे में एक सांड के साथ मस्ती करने लगता है. 

ये मजेदार घटना किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. वीडियो में शराबी व्यक्ति को एक सांड के साथ छेड़खानी करते हुए देखा जा सकता है. जिस सड़क पर ये घटना हुई है, वहां लोगों को गुजरते हुए भी देखा जा सकता है. लेकिन शराबी व्यक्ति की इस हरकत के लिए उसे रोकने वाला कोई नहीं होता है. वह भी अपनी धुन में बेखबर होकर सांड के साथ छेड़खानी करने में लग जाता है. वीडियो को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे उसे कोई डर ही नहीं है. 

सांड से पंगा लेना पड़ा भारी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी व्यक्ति पहले तो सांड से दूर रहता है. मगर फिर उसके करीब जाकर उसे छेड़ने लगता है. थोड़ी देर में वह उसके सींग पकड़कर उसे मरोड़ने लगता है. शख्स को ये मालूम ही नहीं है कि इसका खामियाजा कितना गंभीर हो सकता है. सांड एक दो बार उसे पीछे धकेलने की कोशिश भी करता है. मगर शख्स को तो मानो ऐसा लगता है, जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है. वह फिर से सांड के करीब जाता है और उसके सींग मोड़ने लगता है.

शराबी शख्स को हवा में उछाला

शराबी शख्स को सांड कई बार सींग से मारने की कोशिश भी करता है. मगर वह बच निकलता है. लेकिन फिर एकदम से सांड उसकी ओर बढ़ता है और फिर अपने दोनों सींग के जरिए उसे उठाकर हवा में उछाल देता है. शराबी व्यक्ति हवा में उछलने के बाद जमीन पर धड़ाम से गिरता है. थोड़ी देर बाद वह इतना सामान्य हो जाता है कि मानो उसका सारा नशा एक झटके में ही उतर गया हो. वह उठता है और फिर तुरंत वहां से निकल जाता है. वीडियो को देखकर लगता है कि शराबी शख्स को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं.

ये भी पढ़ें: शख्स का तूफानी डांस देखकर इंटरनेट पर ठहाके लगाकर हंसे लोग, 40 लाख लोगों ने देखा ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Constable Pulls Car With Teeth: दांतों से गाड़ी खींची, IG को दी अनोखी विदाई, वीडियो वायरल
दांतों से गाड़ी खींची, IG को दी अनोखी विदाई, वीडियो वायरल
Video: विदेशी महिला के गोलगप्पा खाने का क्यूट वीडियो वायरल, बोली- इंडियन फूड बेस्ट है
विदेशी महिला के गोलगप्पा खाने का क्यूट वीडियो वायरल, बोली- इंडियन फूड बेस्ट है
मां खींच रही थी फोटो, अचानक फ्रेम में आया सालों से दूर पिता और फिर..
मां खींच रही थी फोटो, अचानक फ्रेम में आया सालों से दूर पिता और फिर..
बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला
बच्चों के साथ थी शेरनी, तभी होटल से बाहर निकले पर्यटक- हमले का वीडियो देख सूख जाएगा गला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget