एक्सप्लोरर

रेस्टोरेंट में दी शानदार पार्टी, फिर लाखों का बिल चुकाए बिना फरार हो गए दूल्हा-दुल्हन, मालिक की खराब हुई हालत

रेस्टोरेंट मालिक ने आरोप लगाया है कि यह कपल बिल का भुगतान किए बिना ही फरार हो गया. उसने यह भी कहा कि यह नुकसान बहुत ही बड़ा है और वह दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है.

हर कपल का सपना होता है कि वो अपनी शादी या रिसेप्शन शानदार तरीके से करे. बड़े और वैल डेकोरेटेड मैरिज हॉल में करे, ताकि जो कोई भी उनकी शादी में आए, वह उनकी शादी की अरेंजमेंट्स की तारीफ करते हुए जाए. हालांकि जितना बड़ा और शानदार मैरिज हॉल होगा, उतना ज्यादा ही उसका खर्चा होगा. लेकिन खर्चा चाहे जितना भी हो, पेमेंट पूरी करना जरूरी है. अब इटली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां के एक ग्रैंड रेस्टोंरेंट में अपने मेहमानों को रिसेप्शन पार्टी देने के बाद कपल फरार हो गया. 

रेस्टोरेंट मालिक ने आरोप लगाया है कि यह कपल बिल का भुगतान किए बिना ही फरार हो गया. उसने यह भी कहा कि यह नुकसान बहुत ही बड़ा है और वह दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है. दरअसल 40 साल के मोरेनो प्रायरेटी और उनकी पत्नी आंड्रे स्वेन्जा ने फ्रोसिनोन प्रांत के ला रोटोंडा सीफूड रेस्टोरेंट में अपने मेहमानों को रिसेप्शन पार्टी दी थी. कपल का कहना है कि उन्होंने अपने 80 मेहमानों के खाने का पूरा बिल पे किया था. हालांकि रेस्टोरेंट के मालिक एंजो फब्रीजी ने कहा कि प्रति व्यक्ति 8000 रुपये (£78) के हिसाब से बिल 8 लाख रुपये (£8,000) हुआ, जो कपल द्वारा पे नहीं किया गया. 

बिना बिल चुकाए भागा कपल

मालिक ने कहा कि बिना बिल चुकाए कपल भाग गया. उन्होंने कहा कि कपल ने 2800 पाउंड का डिपोजिट जरूर जमा करवाया था, लेकिन ये राशि उन्होंने पार्टी शुरू होने से पहले ही जमा करवाई थी. जबकि बिल काफी ज्यादा था. फब्रीजी ने कहा कि जब सभी मेहमानों ने खाना खा लिया और जमकर शराब का लुत्फ उठा लिया, तब वो वहां बिल लेने गए. लेकिन यह देखकर उनके होश उड़ गए कि बिल का भुगतान किए बिना ही कपल सहित सभी मेहमान फरार हो गए.

केस नहीं लेंगे वापस

इस घटना के बाद जर्मन और इटली की पुलिस ने कपल को पकड़ने के लिए मिलकर अभियान चलाया. जानकारी के मुताबिक, प्रायरेटी का कहना है कि उन्होंने पूरा पेमेंट कर दिया है. जबकि फब्रीजी का कहना है कि उन्हें अब तक कोई पैसे नहीं मिले हैं. इसलिए वह पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत वापस नहीं लेंगे. जब तक उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे, तब तक मुकदमा चलता रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह दिवालिया भी हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें कई लोगों को पेमेंट करनी है, जो उन्होंने अब तक नहीं की है.

ये भी पढ़ें: न कभी हुआ प्यार...न कभी किसी से मिलने की होती है चाहत, 35 साल की इस महिला को लगता है पुरुषों से डर, बताई चौंकाने वाली वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget