एक्सप्लोरर

Video: करा दी बेइज्जती! जापानी पर्यटक से चालान के बहाने पुलिसवालों ने ली 1000 की रिश्वत, सामने आया वीडियो

Viral Video: हरियाणा के गुरुग्राम में तीन पुलिसकर्मी विदेशी पर्यटक से 1000 रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो में पकड़े गए. महिला स्कूटी चला रही थी और पीछे बैठा यात्री बिना हेलमेट था. देखें वायरल वीडियो.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी एक विदेशी पर्यटक से नकद में रिश्वत लेते दिखाई दिए. यह घटना हेलमेट नियम तोड़ने के नाम पर हुई, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

पुलिसकर्मियों ने 1000 रुपये का फाइन लगाया

मामला दरअसल यह है कि एक जापानी पर्यटक महिला स्कूटी चला रही थी और उसने हेलमेट पहना हुआ था. पीछे बैठा शख्स यानी पिलियन राइडर ने हेलमेट नहीं लगाया था. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और बताया कि नियम तोड़ने के कारण 1000 रुपये का फाइन देना होगा. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी कहते हैं - आप यहां पैसे दे सकते हैं या कोर्ट में. इस पर विदेशी पर्यटक ने पूछा - क्या मैं वीज़ा कार्ड या टच पेमेंट कर सकता हूं? इस पर पुलिसकर्मी ने जवाब दिया - नो वीजा टच.

इसके बाद पर्यटक ने जेब से दो 500 रुपये के नोट निकालकर पुलिसकर्मियों को थमा दिए. खास बात यह रही कि पुलिस ने बिना किसी रसीद दिए ही यह पैसे रख लिए. इसी पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने जमकर आलोचना शुरू कर दी.

घटना से पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े

लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से भारत की छवि विदेशों में खराब होती है. एक ओर सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने और सुरक्षित माहौल देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे घटनाक्रम पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करते हैं.

गुरुग्राम पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया और तुरंत तीनों आरोपित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Video: घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई
घर में पानी खत्म हुआ तो गंदे नाले में नहाने लगा शख्स, वीडियो देख बोले यूजर्स, ये कौनसा स्पा है भाई

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget