एक्सप्लोरर

Video: वीडियो देख आप ही बताएं, गलती किसकी? सड़क पर बाइकर्स की टक्कर, खूब कटा बवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइकर्स और एक रैपिडो चालक की बाइक्स स्लिप होकर गिर जाती हैं. हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई. देखें वायरल वीडियो.

Road Rage: सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में बाइक टक्कर की घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसे देखकर लोग राहत की सांस ले रहे हैं क्योंकि हादसा बड़ा होते-होते टल गया.

हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दो बाइकर्स सड़क पर जा रहे थे. इनमें से एक बाइक चालक आगे निकल जाता है, जबकि दूसरा थोड़ा पीछे रह जाता है. तभी आगे जा रहे बाइक चालक के पीछे से एक रैपिडो चालक तेज रफ्तार में पहुंच जाता है. अचानक उसकी बाइक फिसल जाती है और स्लिप हो जाती है. इसके चलते आगे चल रहे बाइक चालक की बाइक भी स्लिप हो जाती है.

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. दोनों बाइक चालक तुरंत उठ खड़े हुए और अपनी-अपनी बाइक संभालने लगे. सड़क पर मौजूद लोग भी पास आ गए. इसी बीच पीछे से एक शख्स आया और बाइकर्स को ही उनकी गलती बताने लगा. उसने न केवल उन्हें टोक दिया बल्कि उनके हेलमेट में लगे कैमरे को बंद करने की धमकी भी दे डाली.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो

वीडियो देखने वाले लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से चलना हमेशा खतरे को न्योता देता है. वहीं कुछ लोगों ने इस बात की सराहना की कि दोनों बाइकर्स ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया.

यह घटना याद दिलाती है कि सड़क पर सतर्कता और ट्रैफिक नियमों का पालन करना कितना जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकती है. साथ ही, हेलमेट पहनना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना हर बाइक सवार के लिए अनिवार्य होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget