एक्सप्लोरर

कोहली के फैन का खूनी खेल! कलाई काटकर पोस्टर पर लगाया लाल तिलक, पागलपन का वीडियो वायरल

एक फैन की दीवानगी की इंतेहा क्या हो सकती है यह वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. विराट कोहली का एक फैन अपनी कलाई काटकर खून से तिलक करता दिख रहा है, इसमें उसकी जान भी जा सकती थी.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया फैंस की दीवानगी के वीडियो से भरा पड़ा है. कोई इमोशनल होकर खुशी का इजहार कर रहा है तो कोई पटाखे फोड़कर पागल हुआ जा रहा है. इस बीच कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें फैंस की दीवानगी उनकी जान पर बन आई. इसका मजमून आरसीबी की जीत के बाद विक्ट्री परेड में मची भगदड़ में देखने को मिला था. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं और फैंस की दीवानगी को पागलपन करार दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरसीबी और विराट कोहली का एक फैन जोश में होश खो बैठा है. वह अपनी खुशी का इजहार इस तरह कर रहा है कि मामला उसकी जान पर भी बन सकता था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन अपनी कलाई काटकर खून से विराट कोहली का तिलक कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. 

कलाई काट खून से किया तिलक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरसीबी की जीत के बाद एक फैन अपनी कलाई काटकर खून से विराट कोहली की तस्वीर पर तिलक लगा रहा है. वह एक ब्लेड से बार-बार अपनी कलाई काट रहा है. कलाई से खून की धार फूट पड़ी है, लेकिन उसे इस बार का जरा भी अंदाजा नहीं है कि ये दीवानगी उसकी जान भी ले सकती थी. वीडियो में शख्स अपनी कलाई तीन बार काटता है और विराट कोहली की तस्वीर पर खून से तिलक करता है. 

खुशी ओर जोश में निकले आंसू

फैंस की खुशी और जोश की इंतेहा यहां तक सीमित नहीं थी. खून से विराट कोहली की तस्वीर का तिलक करने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और रोने लग जाता है. इसके बाद वह अपनी टी-शर्ट तक उतार देता है और खुशी में अपने दोनों हाथ हवा में उठाता है. वायरल वीडियो में इस फैंस की खुशी का आलम क्या हो सकता है, यह साफ दिखाई दे रहा है. 

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ब्लड अगर ज्यादा है तो हॉस्पिटल जाकर डोनेट करो. एक यूजर ने लिखा, मैंने कहा था, कुछ आरसीबी के फैन छपरी भी होते हैं. एक यूजर ने लिखा, कोहली साहब अगर भविष्य में बाबा बन जाए तो बिजनेस अच्छा चलेगा. एक यूजर ने लिखा, विराट कोहली का एक सच्चा फैन. 

यह भी पढ़ें: ये तो गजब हो गया रे बाबा... बासमती चावल 100 रुपये किलो और इसकी बोरी से बने कोट की कीमत 2000 डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
Viral Video: बाढ़ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालता दिखा स्पाइडरमैन, यूजर्स बोले- Spiderman- Never Getting Home
बाढ़ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालता दिखा स्पाइडरमैन, यूजर्स बोले- Spiderman- Never Getting Home
Viral Video: 11 हजार सिक्कों का अंबार लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स, वीडियो देख उड़े यूजर्स के होश 
11 हजार सिक्कों का अंबार लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स, वीडियो देख उड़े यूजर्स के होश 

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget