एक्सप्लोरर

समुद्र में नहाने गए शख्स के चेहरे पर लिपट गया 'ऑक्टोपस', डॉक्टरों की छुड़ाने में खराब हुई हालत, देखें VIDEO

वीडियो में एक शख्स के चेहरे और सीने पर एक भूरा ऑक्टोपस चिपका हुआ नजर आ रहा है. ये ऑक्टोपस इतनी बुरी तरह से उससे चिपका हुआ था कि डॉक्टरों को उसे शरीर से अलग करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी.

Octopus Video Viral: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल होता रहता है. अब एक बार फिर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर देखने को मिला है. दरअसल इस वीडियो में एक शख्स के चेहरे और सीने पर एक भूरा ऑक्टोपस चिपका हुआ नजर आ रहा है. ये ऑक्टोपस इतनी बुरी तरह से उससे चिपका हुआ था कि डॉक्टरों को उसे शरीर से अलग करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स का पूरा चेहरा, सीना और पेट पूरी तरह से ऑक्टोपस की जद में है. वह चुपचाप लेटा हुआ है. जबकि डॉक्टर उसे ऑक्टोपस से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स को ऑक्टोपस ने काफी बुरी तरह से जकड़ा हुआ है. यानी अगर शख्स चाहे भी तो भी इस ऑक्टोपस से अपने आप छुटकारा नहीं पा सकता है. वो तो भला हो डॉक्टर्स का, जिन्होंने उसको इस इस प्राणी से छुटकारा दिलाने में मदद की. 

आखिरकार ऑक्टोपस से मिला छुटकारा

डॉक्टर्स ने धीरे-धीरे करके ऑक्टोपस को शख्स के शरीर से अलग कर दिया. 'एक्स' पर एक यूजर ने इस वीडियो के सेकंड पार्ट को पोस्ट किया है, जिसमें डॉक्टर्स शख्स के चेहरे पर से ऑक्टोपस को हटाते नजर आ रहे हैं. शरीर से ऑक्टोपस को हटाने में इतनी मुश्किलें नहीं हुईं, जितनी मुश्किलें उसे चेहरे पर से हटाने में हुईं. वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ऑक्टोपस को शख्स के शरीर से पूरी तरह अलग करने में कामयाब हो जाते हैं. ऑक्टोपस से छुटकारा पाने के बाद शख्स भी खुश हो जाता है और रिलैक्स फील करता है. बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी को ऑक्टोपस ने इस कदर जकड़ लिया हो. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: इस देश में फैली जानलेवा 'रहस्यमयी बीमारी', देखते ही देखते सैकड़ों बच्चों को मारा 'लकवा', हर दिन हो रहीं मौतें, सामने आया डरावना VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
Leopard Attacks Delivery Boy: डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
डिलीवरी बॉय पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, बाइक छोड़कर भागा युवक- खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद
Bengaluru Viral Post: बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत
बेंगलुरु ने बदली किस्मत! शख्स बोला- स्टेशन पर पानी ₹10 का, होटल में ₹500 का... यहीं बढ़ी मेरी कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget