एक्सप्लोरर

गले में जिंदा 'अजगर' लपेटकर पेट्रोल पंप पहुंचा नशे में धुत शख्स, कहा- मेरे फोटो खींच दो...देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें नशे में धुत एक शख्स अपनी ही जिंदगी को खतरे में डालता नजर आ रहा है.

नशे में धुत लोग कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसका अफसोस उन्हें हमेशा होश में आने के बाद होता है. नशे की हालत में इंसान का दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर पाता. उन्हें इस बात एहसास ही नहीं होता कि वह जो कर रहे हैं, वो सही है या गलत. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें नशे में धुत एक शख्स अपनी ही जिंदगी को खतरे में डालता नजर आ रहा है. यह वीडियो इतनी खौफनाक है कि इसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप सकती है.

दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने इतनी शराब पी ली कि उसे इस बात का होश ही नहीं रहा कि वह अपने गले में किसे लपेटकर ले आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपने गले में अजगर लपेटकर सीधा पेट्रोल पंप पहुंच गया और वहां मौजूद कर्मियों से कहने लगा कि वह अजगर के साथ उसकी फोटो ले लें. शख्स नशे की हालत में पेट्रोल पंप पहुंचा था. उसे किसी भी बात का होश नहीं था. उसने इतनी ज्यादा मात्रा में शराब पी ली थी कि चलते वक्त उसके पैर लड़खड़ाने लग गए. अजगर का भार काफी ज्यादा था, जिसकी वजह से शख्स लड़कड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा. 

जमीन पर गिर पड़ा नशे में धुत शख्स

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात को यह है कि शख्स गिरने के बाद उठा ही नहीं और जमीन को ही अपना बिस्तर समझ बैठा. उसकी ये हरकत पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मी देख रहे थे. जब शख्स अजगर को लेकर जमीन पर गिरा तब कर्मचारी उसके पास आए और एक बोरी की मदद से अजगर को उसके गले से निकाला. अजगर ने भी आसानी से शख्स की गर्दन को छोड़ दिया और वहां से भाग गया. 

सेल्स पर्सन ने बचाई जान

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम चंद्रन है, जो केरल के कन्नूर का रहने वाला है. जिस पेट्रोल पंप पर शख्स आया था, वो वालापट्टनम में स्थित है. पेट्रोल पंप के एक सेल्स पर्सन ने बताया कि उसका कभी-भी सांप से पाला नहीं पड़ा था. लेकिन जब उसने चंद्रन को अजगर से जूझते हुए देखा तो वह तुरंत बोरी लेकर उसकी मदद करने के लिए भागा. उसने अजगर की पूछ पकड़कर खींचा, जिसके बाद अजगर ने शख्स का गला छोड़ दिया और रेंगकर वहां से चला गया. सेल्स पर्सन ने बताया कि उसे डर लग रहा था, लेकिन जब शख्स की जान को खतरे में पड़ते हुए देखा तो उसने कुछ नहीं सोचा और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा.

ये भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में जाकर ठूस-ठूसकर खाना खाता था शख्स, जब बिल देने की बात आती तो पकड़ लेता था दिल, ऐसे खुली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच हाईवे पर आधी रात लड़की ने मटकाई कमर, किलर डांस वीडियो हुआ वायरल
बीच हाईवे पर आधी रात लड़की ने मटकाई कमर, किलर डांस वीडियो हुआ वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
सर Zomato से ऑर्डर...डिटेन किए गए शख्स ने दिल्ली पुलिस से यूं मांगा खाना
सर Zomato से ऑर्डर...डिटेन किए गए शख्स ने दिल्ली पुलिस से यूं मांगा खाना
कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget