एक्सप्लोरर

रेस्टोरेंट में जाकर ठूस-ठूसकर खाना खाता था शख्स, जब बिल देने की बात आती तो पकड़ लेता था दिल, ऐसे खुली पोल

ये शख्स जिस भी रेस्टोरेंट में जाता था, वहां जाकर अपनी पसंद की सारी चीजें आर्डर कर लेता था. कई गिलास व्हिस्की पीता था और डेजर्ट भी खाता था.

हार्ट अटैक के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं. किसी को जिमिंग के दौरान हार्ट अटैक आया तो किसी को शादी-बारात में डांस करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा. हार्ट अटैक की दिन-ब-दिन बढ़ती घटनाओं ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. क्योंकि इस बीमारी में कई लोगों की इलाज मिलने से पहले ही मौत हो जाती है. हालांकि लिथुआनिया के एक शख्स ने इस बीमारी को अपना काम निकालने के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया है. 
 
लिथुआनिया के इस शख्स ने इस बीमारी के बहाने से एक-दो नहीं, बल्कि कुल 20 रेस्टोरेंट को चूना लगाया है. जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं. लिथुआनिया की राष्ट्रीयता वाले इस शख्स का नाम एडास है, जिसकी उम्र 50 साल है. ये शख्स एलिकांटे में रहता है. इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एडास ने 20 रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया, लेकिन बिल नहीं दिया. बिल से बचने के लिए उसने एक ऐसी तरकीब अपनाई थी, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया कि कोई इतना बड़ा नाटक कैसे कर सकता है. 

हार्ट अटैक का करता था नाटक

दरअसल ये शख्स जिस भी रेस्टोरेंट में जाता था, वहां जाकर अपनी पसंद की सारी चीजें आर्डर कर लेता था. कई गिलास व्हिस्की पीता था और डेजर्ट भी खाता था. ये सब खाने के बाद जब उसने बिल थमाया जाता था, तब वह अपने सीने पर हाथ रखकर ऐसा जताता था कि उसे हार्ट अटैक आ रहा हो. वह रेस्टोरेंट में हार्ट अटैक का नाटक करते-करते बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता था. इसके बाद लोगों से कहता खा कि वो उसे अस्पताल लेकर जाएं क्योंकि उसे हार्ट अटैक जैसा महसूस हो रहा है.

पहनता था डिजाइनर कपड़े

सिर्फ इतना ही नहीं, एडास बन-ठन कर डिजाइनर कपड़े पहनकर रेस्टोरेंट में घुसता था, जैसे कि कितना अमीर और पैसे वाला हो. वह खुद को रूसी टूरिस्ट बताया करता था और कई भाषाओं को मिलाकर बात करता था. मेन्यू मांगकर वह एक साथ कई सारी खाने की चीजें ऑर्डर करता था. एडास ने एक साल में यही नाटक 20 अलग-अलग रेस्टोरेंट में किया. हालांकि जब वो ब्यून कॉमर रेस्टोरेंट में खाने के लिए आया तो वहां वह अपने ड्रामे को दोहरा नहीं सका. इस रेस्टोरेंट के मैनेजर मोइसेस डोमेनेच ने एडास को बिना बिल दिए भागते हुए पकड़ लिया, तब वह पुलिस की निगाह में आया. ऐडास को अब गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि उसने कोर्ट के समन और जुर्माने पर ध्यान नहीं दिया और उसे नजरअंदाज कर दिया.

ये भी पढ़ें: अचानक गुलाबी हो गया आसमान! किसी ने कहा 'प्रलय का संकेत'...तो किसी ने बताया 'दुनिया का अंत', आखिर क्या है असली रहस्य? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो
गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?

Embed widget