एक्सप्लोरर

अरिजीत सिंह का गाना सुनकर कुत्ता हुआ 'इमोशनल', चीख-चीखकर लगा रोने, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अरिजीत सिंह के गाने के हर बोल को महसूस करता हुआ नजर आ रहा है.

प्यार में जब दिल टूटता है तो इंसान भी पूरी तरह से बिखर जाता है. इस दर्द से बाहर निकलने के लिए लोग या तो प्रेफेशनल हेल्प लेते हैं या फिर म्यूजिक का सहारा लेते हैं. कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो टूटे दिल वाले लोगों के लिए थेरेपी की तरह होते हैं. उन्हें सुनने के बाद मन सुकून महसूस करता है और दुख काफी हद तक कम हो जाता है. भारत में आजकल ब्रेकअप या इमोशनल डैमेज से जूझ रहा इंसान अरिजीत सिंह के गाने सुनता है. क्योंकि भारतीय लोग मानते हैं कि अरिजीत सिंह के गाने और उनकी आवाज सीधा दिल तक जाती है. इंसान तो इंसान इन दिनों जानवरों के सिर पर भी अरिजीत सिंह के गाने का खुमार चढ़ा हुआ है. 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अरिजीत सिंह के गाने के हर बोल को महसूस करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता उदास लेटा हुआ है, जैसे उसका किसी ने बुरी तरह से दिल तोड़ दिया हो. वह काफी दुखी लग रहा है. जबकि बगल में टीवी पर अलग-अलग सिंगर्स के गाने चल रहे हैं. जब दूसरे गाने चल रहे होते हैं, तब कुत्ता बिल्कुल शांत रहता है. लेकिन जैसे ही अरिजीत सिंह का गाना 'दिल का दरिया' बजना शुरू होता है, तभी कुत्ता उठकर बैठ जाता है और अपनी आवाज में गाने को गाने लगता है और रोने लगता है.

अरिजीत सिंह का गाना सुनकर इमोशनल हुआ कुत्ता

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी चल रही है. कुत्ता तब तक लेटा रहता है, जब तक अरिजीत सिंह का गाना नहीं बजता. जैसे ही उनका गाना 'दिल का दरिया' बजता है, कुत्ता उठकर गाना गाने लगता है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह इस गाने को किसी को डेडिकेट करना चाहता हो. कुत्ते की आवाज से उसका दर्द झलक रहा है. अब यह तो नहीं मालूम कि कुत्ता आखिर किसे याद कर रहा है. लेकिन जिसे भी वह याद कर रहा है, वो जरूर उसका कोई करीबी होगा, जो उसके पास इस वक्त शायद मौजूद नहीं है.

33 लाख से ज्यादा व्यूज़

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, 'भाई का दिल भी टूटा हुआ है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'अरिजीत सिंह ने कुत्ते तक को रुला दिया.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'लगता है ब्रो का भी सीरियस पास्ट रहा है.' इस वीडियो को अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाते हैं च्युइंग गम? इसमें डाली जाती है जानवर से जुड़ी ये घिनौनी चीज, VIDEO देखकर ठनक जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.8 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.8 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget