एक्सप्लोरर

Watch: मास्क और माचिस से शख्स ने किया ऐसा एक्सपेरिमेंट कि सोशल मीडिया पर लोग बोले- मारो मुझे मारो

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब क्रिएटिविटी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसे देखकर आप ये तो नहीं समझ पाएंगे कि आखिर इसमें लड़का क्या कर रहा है लेकिन आपके चेहरे पर हंसी जरूर आएगी.

Watch Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के लोग एक्टिव होते हैं. कुछ सच में अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को दंग कर देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिनकी क्रिएटिविटी को समझना भी अपने आप में एक क्रिएटिविटी ही हो जाती है. ऐसे वीडियो को देखकर बेशक ये समझ में न आए कि सामने वाला करना क्या चाहता है, लेकिन आपकी हंसी जरूर निकल जाती है. अजीबोगरीब क्रिएटिविटी का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाएगी.

क्या है वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का फ्रेम में बैठा हुआ है. उसने अपने सामने 2 ईंटें एक के ऊपर एक करके लगा रखीं हैं. इन दोनों ईंटों के ऊपर एक माचिस रखी है. इस माचिस के दोनों ओर इसने 2-2 तीली लगा रखी है जो जिनका कुछ हिस्सा सपोर्ट के लिए अंदर है और कुछ बाहर निकला हुआ है. इन तीली के सहारे 1 मास्क को फंसाया गया है. मास्क का मुख्य सिरा ऊपर की ओर उठा हुआ है, जबकि नीचे माचिस और मास्क के बीच काफी गैप है. यानी ये साफ दिखता है कि मास्क को ऊपर किसी धागे के सहारे उठाया गया है, क्योंकि मास्क अपने आप ऊपर की तरफ उठेगा नहीं.

ये भी पढ़ें : Trending News : इस टीवी स्टार ने ‘बदबू’ बेचकर एक हफ्ते में कमा लिए 38 लाख रुपये

मास्क और माचिस को उड़ाने की कोशिश

अब यह लड़का माचिस के बीच में एक तीली फंसाता है और उसे जला देता है. इसके बाद ईंट पर रखी माचिस मास्क के साथ ऊपर की ओर उड़ने लगती है. यहां हम उड़ना इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वीडियो में लड़का यही दिखाना चाह रहा है, लेकिन मास्क का ऊपर उठा हुआ सिरा साफ बताता है कि उसे ऊपर किसी धागे से बांधा गया है और कोई उसे ऊपर खींच रहा है, जिस वजह से माचिस भी ऊपर की ओर जा रही है. वीडियो बनाने वाला भी मास्क से ऊपर के हिस्से को नहीं दिखाता.

ये भी पढ़ें : Trending News : 500 रुपये के चॉकलेट ने महिला को बना दिया लखपति, रैपर के अंदर निकला गोल्डन टिकट

एक्सपेरिमेंट नहीं समझ पा रहे लोग

कुल मिलाकर इस वीडियो को देखने के बाद किसी को भी समझ में नहीं आता कि यह लड़का इसमें ऐसा कौन सा एक्सपेरिमेंट दिखाना चाह रहा था. कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी जरूर निकल जाती है. इस वीडियो पर लोग काफी फनी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मारो मुझे मारो'. यह वीडियो अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: कमर है या बुलेट का इंजन? भोजपुरी गाने पर भाभी के ठुमके दिल दहला देंगे
कमर है या बुलेट का इंजन? भोजपुरी गाने पर भाभी के ठुमके दिल दहला देंगे
फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल
फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल
School Fight Video: स्कूल में पढ़ाई छोड़ मारपीट पर उतरे छात्र, वीडियो हुआ वायरल
स्कूल में पढ़ाई छोड़ मारपीट पर उतरे छात्र, वीडियो हुआ वायरल
 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget