एक्सप्लोरर

Trending News: इस देश में हफ्ते में चार ही दिन करना होगा काम, ड्यूटी के बाद ऑफिस के मैसेज देखने भी जरूरी नहीं

Working Hours: फ्लेक्सिबिलिटी प्रिसिंपल के तहत एक कर्मचारी को एक सप्ताह में अधिक घंटे काम करने की अनुमति होगी ताकि अगले सप्ताह के लिए बहुत कम काम बचे.

Belgium उन देशों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां कर्मचारियों को अब सप्ताह में चार दिन (Four Day Work Week) ही काम करना होगा. यह श्रम कानूनों में हुए प्रमुख बदलावों में से एक है जिसकी घोषणा मंगलवार को प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू (Alexander De Croo) द्वारा की गई. बदलावों को लेकर रात भर चली बातचीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "कोविड की अवधि ने हमें और अधिक लचीले ढंग से काम करने के लिए मजबूर किया है- श्रम बाजार को उसके अनुकूल होने की जरूरत है."

सबसे आकर्षक बदलावों में वर्क डिवाइस को बंद करना और काम के घंटों के बाद काम से संबंधित मैसेज को अनदेखा करने का अधिकार शामिल है. ये कदम बेल्जियम के लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने और उन्हें बेहतर वर्क-लाइफ (Work Life) संतुलन प्रदान करने के लिए उठाया गया है.

क्या होंगे बदलाव
नए बदलाव कर्मचारियों को पांच के बजाय चार दिनों में 38 घंटे काम करने की अनुमति देंगे, जिससे स्थायी लंबा वीकेंड बढ़ जाएगा और ये सब बिना सैलरी में कटौती के ऑफर किया जा रहा है. फ्लेक्सिबिलिटी प्रिसिंपल के तहत एक कर्मचारी को एक सप्ताह में अधिक घंटे काम करने की अनुमति होगी ताकि अगले सप्ताह के लिए बहुत कम काम बचे.

हालांकि, किसी भी रिक्वेस्ट को बॉस के अप्रूवल की जरूरत होगी- जिसका अर्थ है कि व्यवहार में ऐसा लचीलापन बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए केवल एक विकल्प होगा, जहां कार्यभार को अधिक आसानी से वितरित किया जा सकता है.

क्या इसे तुरंत लागू किया जा रहा है?
संघीय सरकार द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार, परिवर्तन तुरंत लागू नहीं किए जाएंगे. संशोधन किए जाने से पहले एक मसौदा विधेयक पर यूनियन अपनी बात रखेंगी, फिर संसद के वोटों से पहले सरकार को सलाह देने वाली राज्य परिषद द्वारा कानून की जांच की जाएगी.

पर्यवेक्षकों को उम्मीद है कि यह इस साल के मध्य में लागू हो जाएगा. मल्टी-पार्टी बेल्जियम सरकार द्वारा अनुमोदित अन्य सुधारों में व्यक्तिगत कर्मचारी प्रशिक्षण तक पहुंच और ई-कॉमर्स क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए रात के काम की अनुमति देने वाला एक परीक्षण कार्यक्रम शामिल है.

सितंबर 2021 में स्कॉटलैंड ने चार-दिवसीय कार्य सप्ताह का परीक्षण शुरू किया, जो सत्तारूढ़ स्कॉटिश नेशनल पार्टी द्वारा किया गया एक कैंपेन वादा था. आइसलैंड, स्पेन और जापान ने भी पिछले साल चार दिवसीय कार्य सप्ताह का परीक्षण किया था. यूएई पिछले साल दिसंबर में आधिकारिक तौर पर चार-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने वाला पहला देश बन गया.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine crisis: युद्ध का खतरा और हुआ कम, रूस की तरफ से आई यह अच्छी खबर

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन संकट को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने तैयार किया कंट्रोल रूम, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget