एक्सप्लोरर

दिल्ली DCP ने की अनजान लड़के की मदद, मां के हाथ की बनी सत्तू की रोटियों से भरे बैग को ढुंढवाया, हो रही है तारीफ

दिल्ली पुलिस के डीसीपी जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सबको भावुक कर दिया है. दरअसल उन्होंने बताया है कि कैसे एक बेटे तक उसकी मां के हाथ से बनी रोटियों को पहुंचाया गया.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से आज लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. पुलिस को अक्सर चोरी हुए महंगे सामान, जेवरात और नकदी की तलाश करते हुए देखा जाता है लेकिन यहां डीसीपी साहब ने एक मां के हाथ की बनी सत्तू की रोटियों से भरे बैग को खोज निकाला है और इसकी पूरी दास्तान इन्होंने अपने फेसबुक पर साझा की है जिसे पढ़कर लोग भावुक हो रहे हैं और इनकी पोस्ट खूब वायरल हो रही है.

दरअसल शुक्रवार की रात दिल्ली पुलिस में तैनात डीसीपी जितेंद्र मणि त्रिपाठी को किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आता है. इस मैसेज में लिखा था कि मां के हाथ की बनी सत्तू की रोटी और कुछ खाने की चीजों से भरा बैग मेट्रो में छूट गया है. वहीं लिखने वाले ने बैग को खोजने की डीसीपी से गुहार लगाई. डीसीपी के मुताबिक उनको ये मैसेज रात में करीब 10 बजे के आस पास आया था. जिसके बाद उन्होंने बैग की तलाश शुरू करवा दी.

किसने किया डीसीपी को मैसेज?

मैसेज भेजने वाले शख्स का नाम ऋषभ है जो बिहार के छपरा का रहने वाला है लेकिन परीक्षा की तैयारी के चलते दिल्ली में रह रहा है. डीसीपी के मुताबिक वो पिछले 10 महीने से घर नहीं गया था इस वजह से बिहार से आए उसके दोस्त को ऋषभ की मां ने एक बैग में रोटियां और खाने की अन्य चीजें दी थी लेकिन ऋषभ का दोस्त लक्ष्मी नगर में रहता है. इसलिए ऋषभ दोस्त से बैग लेकर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से साकेत के लिए निकला था तभी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर दूसरी मेट्रो में जाते समय उसका बैग छूट गया. जिसके बाद ऋषभ ने इलाहाबाद के एक पूर्व छात्र से डीसीपी जितेंद्र मणि त्रिपाठी का नंबर लेकर उनसे मदद की गुहार लगाई.

दिल्ली DCP ने की अनजान लड़के की मदद, मां के हाथ की बनी सत्तू की रोटियों से भरे बैग को ढुंढवाया, हो रही है तारीफ

बैग को खोज कर खुश हुए डीसीपी

जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट पर लिखा 'साथियों जीवन में कुछ ऐसे काम होते हैं जो आदमी करके बड़ी संतुष्टि और बड़ी खुशी पाता है उनमें से एक ये काम है'. डीसीपी ने बताया कि मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम के स्टाफ को इस बात की जानकारी दी और करीब दो घंटे के बाद रात 12 बजे के आस पास ऋषभ का बैग मिल गया. डीसीपी ने लिखा कि बैग जब ऋषभ को दिया गया तो उसे पाकर उसकी आंख नम हो गईं.

इसे भी पढ़ेंः

टीवी की ग्लैमरस 'नागिन' ने मालदीव में हॉट बिकिनी लुक, मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं ये एक्ट्रेस

Assembly Elections 2021 Celebs Photos: जानिए अबतक किन-किन बड़ी हस्तियों ने डाला वोट, तस्वीरें देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YesMadam CEO Love Story Viral : YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
Dakshineswar Railway Station Accident: Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Solar Panel Viral Video: बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
Viral News: बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड
बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget