एक्सप्लोरर

पड़ोसियों ने मारे ताने तो ठेकेदार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, बहू को ससुराल लाने के लिए भेजा हेलीकॉप्टर

राजस्थान के भरतपुर के एक गांव में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से शादी के बाद ससुराल लाया गया. हेलीकॉप्टर से विदाई करने का कारण पड़ोसियों द्वारा दिए गए ताने को बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में हेलीकॉप्टर से विदाई का चलन काफी बढ़ गया है. अब शहरों में शादियों में दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना आम बात बन गई है. लेकिन फिलहाल जो हेलीकॉप्टर से विदाई का मामला सामने आया है वो एक गांव का है. साथ ही हेलीकॉप्टर से विदाई करने का कारण काफी खास है. गांव में जहां पर गाय-भैंस चरती हैं वहीं पर हेलीकॉप्टर को उतारकर दुल्हन को ससुराल ले जाया गया है. इसी के साथ गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन आने को लेकर ग्रामीणों में भी खुशी देखने को मिली. गांव वालों ने घंटों तक मैदान में खड़े होकर हेलीकॉप्टर को निहारा. सुरक्षा के लिहाज से हेलीकॉप्टर के चारों तरफ पुलिस द्वारा बेरिकैडिंग भी की गई.

बता दें कि वैर विधानसभा की गांगरोली पंचायत के प्रेमनगर गांव के एक किसान दिनेश चंद सैनी की बेटी खुशबू की शादी सवाई माधोपुर के नादौती तहसील के कैमरी के रहने वाले विजेंद्र सैनी से हुई. दूल्हा अपनी दुलहन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से आया. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वो सीधा दुल्हन के घर पहुंचा. जहां शादी की रस्में पूरी की गईं, फिर दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठा कर ससुराल ले गया. 

पड़ोसियों ने मारे ताने तो ठेकेदार ने लिया चौंकाने वाला फैसला, बहू को ससुराल लाने के लिए भेजा हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक करौली के कैमरी गांव के रहने वाले दूल्हे के पिता राधेश्याम सैनी पेशे से ठेकेदार हैं. उन्होंने दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वो अपने परिवार के बच्चे के साथ हेलीकॉप्टर से खेल रहे थे. तभी गांव का एक व्यक्ति वहां आकर उनसे तंज कसते हुए कहता है कि राधेश्याम हेलीकॉप्टर से खेलते ही रहोगे या अपने बेटे की बहू को लाने के लिए भी हेलीकॉप्टर भेजोगे. 

राधेश्याम ने आगे बताया कि हमारे गांव की सड़क बहुत खराब है. ऐसे में जब से हमारे बेटे की शादी तय हुई है. तब से कोई ना कोई हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने संबंधित ताना मारता रहता था. इसलिए परिवार ने सोचा कि कितना भी पैसा खर्च हो लेकिन दुल्हन को तो हेलीकॉप्टर से ही लेकर आएंगे. बता दें कि हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने के लिए परिवार ने 7 लाख दस हजार रुपये खर्च किए हैं. 

ये भी पढ़ें:

दो हजार साल से लुभाती रही है 2/22/22 जैसी तारीखें, जानें क्या है इसका महत्व

गर्मागर्म खस्ता कचौड़ी लेने के लिए ट्रेन ड्राइवर ने रेलवे क्रॉसिंग पर ही रोक दी ट्रेन, फिर जो हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget