एक्सप्लोरर

ट्रैफिक में फंसे ऑटो ड्राइवर ने दी शानदार कराओके परफॉर्मेंस, जिसने भी देखा ये VIDEO...बस देखता ही रह गया

इस वीडियो में एक ड्राइवर को ऑटो-रिक्शा में कराओके परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो अंधेरी का बताया जा रहा है, जो ध्यान खींचने वाला है.

अपने वर्कप्लेस से निकलने के बाद शायद ही कोई व्यक्ति ट्रैफिक जाम से जूझना पसंद करता होगा. ऑफिस का काम खत्म करने के बाद हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रहती है. कुछ लोग तो ट्रैफिक लाइट के ग्रीन होने तक का वेट नहीं कर पाते और तुरंत रेड लाइट जंप कर देते हैं, तो जरा सोचिए उनके लिए ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहना कितना मुश्किल और तनावपूर्ण होता होगा. ट्रैफिक के मामले में मुंबई का हाल भी अक्सर बुरा देखा जाता है. हमेशा खुश रहने वाले लोगों का भी मूड जाम को देखकर खराब हो जाता है. हालांकि कई बार ट्रैफिक जाम के दौरान कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनकी वजह से जाम सिरदर्द लगना बंद हो जाता है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ड्राइवर को ऑटो-रिक्शा में कराओके परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो अंधेरी का बताया जा रहा है, जो काफी ध्यान खींचने वाला है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑटो-रिक्शा ड्राइवर अपने ऑटो के अंदर ही कराओके परफॉर्मेंस दे रहा है. वह माइक पर गाना गा रहा है. शख्स ने ऑटो में लाइट्स भी इस तरह की लगाई हुईं हैं कि बिल्कुल कॉन्सर्ट जैसी वाइब आ रही है. 

खिल उठा ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों का चेहरा

शख्स को गाना गाते हुए देखकर आसपास ट्रैफिक में फंसी गाड़ियों में मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे. उन्हें यह महसूस ही नहीं हुआ कि वह ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. सभी लोग शख्स के गाने को सुनकर अपना ये मुश्किल वक्त खुशनुमा तरीके से गुजारने लगे. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की कराओके परफॉर्मेंस का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

लोगों ने की ड्राइवर की तारीफ

वीडियो को 'एक्स' पर पोस्ट करने वाले एक यूजर्स ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसा लगा ही नहीं कि अंधेरी सिग्नल पर फंसा हूं. कितना प्यारा लड़का है. आखिर तक देखें.' इस यूजर ने शख्स ने बातचीत भी की. बातचीत के दौरान ड्राइवर ने बताया कि ट्रैफिक जाम में बोरियत होती है इसलिए इससे एंटरटेनमेंट हो जाता है. वीडियो बनाने वाले शख्स ने ड्राइवर से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सत्यमान बताया. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स भी लगातार अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'हमें ऐसे लोगों की जरूरत है.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'भाई इंडियन आइडल वाले आपको ढूंढ रहे हैं.'  

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth पर दिखा महिलाओं का खास अंदाज, 'गली में आज चांद निकला' गाने पर जमकर किया डांस, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reel बनाने का ऐसा क्रेज! ट्रेन के आगे पल्लू बांधकर महिला ने किया डांस
Reel बनाने का ऐसा क्रेज! ट्रेन के आगे पल्लू बांधकर महिला ने किया डांस
मुंबई मेट्रो में ‘पीकदान’ देख चौंके लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मुंबई मेट्रो में ‘पीकदान’ देख चौंके लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget