एक्सप्लोरर

वायरल हो रहा है दो पुलिसवालों की लड़ाई का वीडियो, डंडे से एक दूसरे को पीटते दिखे

Video PoliceMen: सोशल मीडिया पर दो पुलिसकर्मी के बीच हुए झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है. इसको लेकर बिहार पुलिस ने ट्वीट भी किया है. आइए पूरी खबर जानते हैं.

Video PoliceMen: बिहार के नालंदा में दो पुलिसकर्मी का दिनदहाड़े आपस में लड़ते हुए एक हैरान करने वाला वीडियो  सामने आया है. बता दें कि एक वीडियो जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दो पुलिसकर्मी आपस में बहस करते और फिर बीच सड़क पर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं. जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग भी अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. बता दें कि वीडियो के शुरुआत में एक कांस्टेबल द्वारा दूसरे कांस्टेबल पर जनता के सामने रिश्वत लेने का आरोप लगा रहा होता है. उसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पहले पुलिसकर्मी ने हटने की कोशिश की, दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे डंडा से मारना शुरू कर दिया. 

क्या है मामला?

इसके बाद दोनों हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं, यहां तक कि कभी-कभी एक-दूसरे की गर्दन भी पकड़ लेते हैं. इस बीच, आसपास के कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है. हालांकि, पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी और लड़ाते रहे. थोड़ी देर बाद जब स्थानीय लोगों ने मामले में हस्तक्षेप किया और उन्हें शांत करने की कोशिश की. वहीं, कई अन्य लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बता दें कि वायरल वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए नालंदा पुलिस ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों कके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोनों को वापस पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. 

पुलिस विभाग ने माइक्रोब्लागिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. दोनों अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.'' बिहार पुलिस ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''नालंदा जिला अंतर्गत दो कांस्टेबल के बीच विवाद के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, नालंदा ने दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र में वापस कर दिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं.''

कई इंटरनेट यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आश्चर्य और चिंता व्यक्त की है, तो कई यूजर्स ने उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है. एक यूजर ने लिखा, ''दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करोगे या कोई सस्पेंशन नहीं.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह वास्तव में बिहार पुलिस के लिए धब्बा बन रहा है. सभी पुलिस अधिकारियों के लिए एंगर मैनेजमेंट सेशन (क्रोध प्रबंधन सत्र) होना चाहिए, हो सकता है कि मुद्दा इतना बड़ा न हो, लेकिन गुस्से के कारण ही ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे विभाग को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है.''

ये भी पढ़ें: जुगाड़ इंडिया के इस करतब ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शख्स ने लाइटर की मदद से वाइफ की बढ़ाई ब्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget