एक्सप्लोरर

Video: नशे में धुत सपेरे ने लहराया कोबरा, सड़क पर छोड़ा सांप, पुलिसवालों को भी डराया, वीडियो वायरल

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नशे में धुत सपेरे ने सड़क पर पिटारे से सांप निकाला और वहां मौजूद लोगों को डराना शुरू किया. सपेरे की इस हरकत को देखकर लोगों में दहशत फैल गई. देखें वीडियो.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार (1 अगस्त) को कल्याणपुर इलाके की सड़कों पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नशे में धुत सपेरे ने जहरीला सांप निकालकर राहगीरों और दुकानदारों को डराना शुरू कर दिया. इस खौफनाक घटना में सपेरे ने न सिर्फ सड़क पर लोगों को डराया, बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी की ओर सांप फेंक दिया. वहां पर मौजूद लोगों ने इस हरकत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

मौका देखकर सपेरा हुआ फरार

सपेरे ने सांप कई लोगों के ऊपर फेंका पहले महिला पुलिसकर्मी की ओर फेंका, जिससे वह डरकर भागने को मजबूर हो गई. इतना ही नहीं, सपेरे ने एक युवक के गले में सांप लपेट दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. दुकानदारों और स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद सपेरा अपनी हरकतों के बाज नहीं आया और आखिर में मौके से भाग निकला.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

यह घटना कल्याणपुर के पॉश मार्केट में हुई और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सपेरे की तलाश में जुटी है. इस हरकत की वजह से वहां पर मौजूद लोगों की जान भी जा सकती थी.

पुलिस सपेरे की तलाश में जुटी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सपेरा पहले राहगीरों के पास गया, फिर दुकानों में घुसकर सांप दिखाकर लोगों को भगाने लगा. इससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर से इधर-उधर भागने लगे. जब सपेरे ने लोगों में गुस्सा देखा तो सपेरा आखिरकार सांप के साथ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की है और सपेरे की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. कल्याणपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, जल्द से जल्द ही सपेरे को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

Video: काले कोबरा को पकड़ रहा था युवक, सांप ने उंगली में काटा तो अस्पताल लेकर पहुंचा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget