एक्सप्लोरर

Video: कोई तो रोक लो! Reel बनाने के लिए चलती थार की छत पर बैठ गई लड़की, वीडियो वायरल

Gurugram viral video: गुरुग्राम का एक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रील बनाने के लिए चलती थार गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट कर रही है. देखें स्टंटबाजी का वीडियो.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में स्टंटबाजी का एक और खतरनाक मामला सामने आया है, जो एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया की बढ़ती लत को लेकर चिंता का कारण बन रहा है. इस वीडियो में देखा गया है कि एक महिला रील बनाने के लिए चलती थार गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट करती नजर आ रही है, जिसका वीडियो पीछे से आ रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये कोई पहला केस नहीं है, इससे पहले भी कई बार स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए है.

देखें स्टंटबाजी का वायरल वीडियो

यह घटना गुरुग्राम के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां एक महिला अपनी थार गाड़ी के साथ स्टंट करने की कोशिश में लगी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चलती गाड़ी की छत पर बैठ गई और वहां से पोज देती नजर आ रही है, मानो वह कोई रील या वीडियो बना रही हो. गाड़ी चलाने वाला शख्स उसकी इस हरकत को सपोर्ट करता हुआ नजर आया, जिसके स्थिति और खतरनाक हो गई. पीछे से आ रहे एक दूसरे वाहन चालक ने इस दृश्य को देखा और तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

पुलिस वीडियो की जांच में जुटी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला बिना किसी सुरक्षा के छत पर बैठी है और गाड़ी की रफ्तार के साथ उसका बैलेंस बनाना मुश्किल हो रहा था. अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स ने इसे खतरनाक स्टंट और सोशल मीडिया की लत का उदाहरण बताया है.वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ लग गया. पुलिस के कहा कि वे वीडियो की जांच कर रहे हैं और अगर गाड़ी की नंबर प्लेट या अन्य पहचान मिलती है तो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skydiving Accident: प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
Video: धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Video: ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget