एक्सप्लोरर

Video: बारिश में सड़क पर फिसली तेज रफ्तार कार, रोहित शेट्टी स्टाइल में पलटी, डरा देगा वीडियो

Bilaspur Viral Video: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार सड़क के कोने से टकरा कर झाड़ियों में गिर जाती है. देखें वीडियो.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के बल्ली (कौलारू) में हुई एक तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो जाती है. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना इतनी भयावह है कि किसी का भी दिल दहल जाएगा. रोहित शेट्टी फिल्म निर्माता हैं, जो अपनी फिल्मों में गाड़ियों से स्टंट के लिए जाने जाते हैं.

कार सड़क के कोने से टकरा गई

घटना के वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक तेज रफ्तार कार दूर से आती दिख रही है. बारिश के कारण सड़क पर पानी है, जिसके कारण स्लिप होने का खतरा बना हुआ है. कार बहुत ही तेज स्पीड में आती है और कार का ड्राइवर बैलेंस नहीं बना पाता, जिसके चलते कार सड़क के कोने से टकरा जाती है और झाड़ियों में गिर जाती है. घटना इतनी खतरनाक थी कि वीडियो देखने के बाद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए है. हादसे के बाद कार ड्राइवर की हालत कैसी है, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

तेज रफ्तार कार ने बैल को कुचला

ये कोई पहली घटना नहीं है अभी कुछ दिन पहले भी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे  (NH-5) से एक घटना सामने आई थी, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे एक आवारा बैल को कुचल दिया था और उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया. ये एक बड़ा ही भयावह हादसा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बैल गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर तड़पता रहा. वह न तो खड़ा हो पा रहा था और न ही चल पा रहा था. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
पहाड़ से गिरा भारीभरक पत्थर बस से टकराया, सामने आया तबाही का वीडियो
Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे
'विकास पगला गया है' जेवर एयरपोर्ट पर भरा पानी, यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget