एक्सप्लोरर

Watch: पशु चिकित्सक टीम ने हॉक-ईगल को दिया जीवनदान, चॉपस्टिक से किया पंख का ट्रांसप्लांट

Trending News: सोशल मीडिया पर सिंगापुर में मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें डॉक्टरों की टीम को चॉपस्टिक से हॉक-ईगल का पंख ट्रांसप्लांट करते देखा जा सकता है.

Trending News In Hindi: इंसानों को चोट लगने या घायल होने पर अस्पताल जाकर इलाज कराते देखना आम बात है. वहीं अगर बेजुबान जीव किसी हादसे का शिकार हो जाए तो उनका इलाज हो पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगापुर की पशु चिकित्सक टीम को घायल पक्षी का पंख ट्रांसप्लांट करते देखा जा सकता है.

दरअसल, सिंगापुर में मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य में एक घायल हॉक-ईगल के घायल होने के बाद उसे दोबारा उड़ने लायक बनाने के लिए उसका पंख ट्रांसप्लांट किया गया है. जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. फिलहाल बर्ड पार्क का प्रबंधन करने वाले मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य ने जानकारी दी है कि घायल पक्षी को 8 जनवरी को जुरोंग बर्ड पार्क के एवियन अस्पताल में लाया गया था, जिसके दोनों पंख और पूंछ पर जले हुए थे, जिससे वह उड़ने में असमर्थ हो गया था.

इलाज के दौरान हॉक-ईगल को दोबारा उड़ने लायक बनाने के लिए जुरोंग बर्ड पार्क की पशु चिकित्सा टीम ने बांस की चॉपस्टिक का इस्तेमाल किया. इसके जरिए हॉक-ईगल को 50 से अधिक नए पंख लगाए गए. मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में इसे देखा भी जा सकता है. जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है.

जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को पक्षी के क्षतिग्रस्त पंखों को "सफलतापूर्वक" बदल दिया गया था. जिसके बाद ठीक होने पर पक्षी को आजाद कर दिया गया, इस दौरान पक्षी को उड़ने के लिए अपने ट्रांसप्लांट किए गए पंखों का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है. मंडई वन्यजीव अभ्यारण्य ने बताया है कि पक्षी के इलाज और उसकी उड़ान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पंख को सावधानीपूर्वक मापा गया, जिसके बाद उसकी छंटनी भी की गई.

Watch: मुंबई पुलिस ने शेयर किया ऑस्ट्रेलियन ओपन का फनी वीडियो, कहा- एंटी-सोशल एलिमेंटस से बचाने के लिए हमेशा तैयार

जुरोंग बर्ड पार्क के एक पशु चिकित्सक डॉ. एलेन रसीदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हॉक-ईगल के पंख का ट्रांसप्लांट काफी मुश्किल था. उनका कहना है कि किसी भी पक्षी का एक-एक पंख अलग-अलग आकार का होता है, और उन्हें गलत कोणों में ठीक करने से पक्षी की उड़ान प्रभावित हो सकती है. उनका कहना है कि पक्षी के पंख उसे न केवल हवा में उड़ने में मदद करते हैं बल्कि उनके शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं.

Watch: डिलीवरी करने के लिए ड्राइवर ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, हुआ गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी ने घर तक पहुंचाया ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वही बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget