एक्सप्लोरर

Watch: मुंबई पुलिस ने शेयर किया ऑस्ट्रेलियन ओपन का फनी वीडियो, कहा- एंटी-सोशल एलिमेंटस से बचाने के लिए हमेशा तैयार

Trending News: मुंबई पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रही है. वहीं हाल ही में किया गया उसका एक ट्वीट तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.

Trending News In Hindi: महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को सबसे तेज और बेहतरीन काम करने के लिए देशभर में जाना जाता है. वहीं इन दिनों मुंबई शहर में लगातार एक्टिव रहने के साथ ही मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते दिखाई देती है. हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें 22 साल के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas) एक बॉलकिड की मदद करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि टेनिस के कोर्ट पर एक इंसेक्ट आकर गिर जाता है. जिसे जल्दी से हटाने के लिए बॉलकिड उसके पास आती है और उस पर हाथ लगाने की कोशिश करती है लेकिन वह उसे देख डर जाती है.

ऐसे में स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas) उसके पास आकर उस इंसेक्ट को अपने हाथ से उठा कर टैनिस के रैकेट पर रख कर उसे टेनिस कोर्ट के बाहर फेंक आते हैं. ऐसा करने पर वहां मौजूद सभी दर्शक उनका तालियों से अभिनंदन करते हैं. फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस वीडियो में थोड़ा से एडिट कर स्टेफानोस सितसिपास को मुंबई पुलिस बताया है. जो कि बॉल किड के रूप में दिख रहे मुंबईवालों की एंटी-सोशल एलिमेंट्स से सुरक्षा करती दिख रही है.

America: प्रेमिका की जमानत के लिए जिसने लूट लिया था होटल, डबल मर्डर केस में अब मिलेगी मौत की सजा

इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर लिखा है कि वह हमेशा अपनी जनता को 'क्लोज कॉल' से बचाने के लिए अपनी सर्वोत्तम क्षमता के साथ काम करती है. इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने जनता को उनका साथ देने के लिए खुले दिल से धन्यवाद दिया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की इस पोस्ट की काफी सराहना की जा रही है. जिसे देख हर कोई खुश हो रहा है.


Watch: दुल्हन ने किसी भी गाने पर शादी में एंट्री से किया इनकार, कहा- ढोल बजने पर ही जाऊंगी अंदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Dog Viral Video : महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Cars24 Viral News: गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान
गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget