एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पुलिस का फिल्मी स्टाइल, एम्स की चौथी मंजिल पर दौड़ा दी जीप- हटाने पड़े मरीजों के बेड

Uttarakhand Police Video: उत्तराखंड पुलिस का ये वीडियो देखकर आपको किसी साउथ की फिल्म की याद आ जाएगी, वीडियो में पुलिस की जीप हॉस्पिटल के अंदर चलती दिख रही है.

Uttarakhand Police Video: सोशल मीडिया के इस दौर में कई तरह की चीजें हमें वायरल होती दिख जाती हैं. कई बार कुछ बड़ा करने के चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जमकर खिंचाई होती है. उत्तराखंड से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे लेकर वो खूब ट्रोल हो रही है. उत्तराखंड पुलिस के जवान एम्स ऋषिकेश में एक आरोपी को पकड़ने पहुंचे थे, लेकिन गाड़ी पार्किंग में लगाने की बजाय उन्होंने फिल्मी स्टाइल में चौथी मंजिल पर चढ़ा दी. जिसने भी ये नजारा देखा वो दंग रह गया. 

स्ट्रेचर हटाते दिखे गार्ड
ऋषिकेश एम्स से सामने आया ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की जीप एकदम फिल्म स्टाइल में हॉस्पिटल के अंदर चल रही है, सामने खड़े गार्ड आनन-फानन में स्ट्रेचर हटाते नजर आ रहे हैं. मरीजों के बेड भी पुलिस की जीप को रास्ता देने के लिए हटाए जा रहे हैं. ये सब इतनी तेजी से किया जा रहा है कि दरोगा साहेब को अपनी कार में ब्रेक भी न लगाना पड़े. 

आरोपी को पकड़ने का अनोखा स्टाइल
दरअसल पुलिस यहां एक महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी, जो हॉस्पिटल का ही एक स्टाफ था. पुलिस की गाड़ी को आते देख एम्स में इलाज कराने आए लोग भी हैरान दिखे, लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर ये सब क्या हो रहा है. पुलिस ने चौथी मंजिल पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और अपने साथ ले गई. इस दौरान किसी ने भी पुलिस की जीप को रोकने की कोशिश नहीं की. 

लोगों ने किया जमकर ट्रोल
फिलहाल उत्तराखंड पुलिस का ये फिल्मी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही इस हरकत के लिए पुलिस को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि सिंघम स्टाइल में ये एंट्री सिर्फ और सिर्फ कैमरे के लिए की गई है. कुछ लोग उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी इस पर टैग कर रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि पुलिस अगर लिफ्ट से या फिर सीढ़ियां चढ़कर आरोपी को पकड़ने जाती तो क्या हो जाता? खास बात ये है कि हॉस्पिटल में जहां शोर करना मना होता है, वहां पुलिस की गाड़ी पहुंची और इस दौरान गार्ड लगातार सीटी मारते रहे.

ये भी पढ़ें - Video: नहीं देखी होगी आम पकाने की ऐसी निंजा टेक्निक, एक सेकेंड में पीला हो गया हरा आम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget