एक्सप्लोरर

Watch: रैट होल माइनिंग का ये वीडियो देख सहम गए केंद्रीय मंत्री, फेसबुक पर किया शेयर, आप भी रह जाएंगे दंग

Rat Hole Mining Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग रैट माइनिंग से कोयला निकाल रहे हैं. इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शेयर किया है.

Rat Hole Mining News: रैट होल माइनिंग कोयला निकालने का बहुत ही असुरक्षित तरीका है. खासतौर पर झारखंड राज्यों में यह तरीका लंबे समय तक चलता रहा है. इस प्रक्रिया में जमीन में बहुत ही पतली और गहरी सुरंगें खोदी जाती हैं, जिनसे मजदूर रेंगते हुए नीचे जाते हैं और कोयला निकालते हैं. रैट माइनिंग का एक वीडियो केंद्रीय मंत्री किरने रिजिजू ने फेसबुक पर शेयर किया है.

रैट माइनिंग में बड़ी मशीनों की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह गरीब मजदूरों के लिए रोजगार का आसान जरिया बन जाता ह,. लेकिन इस प्रक्रिया में जिंदगी का बहुत बड़ा जोखिम जुड़ा होता है. न तो सुरंग पक्की होती हैं, ना ही अंदर हवा और रोशनी की कोई व्यवस्था होती है. कई बार ये सुरंगें अंदर से ढह जाती हैं और मजदूर उसमें फंस जाते हैं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर लिखा है, ''रैट-होल माइनिंग अत्यंत खतरनाक है. इस हद तक कीमती जीवन को जोखिम में न डालें.'' रिजिजू की इस बात से साफ है कि वह भी वीडियो देखकर सहम गए हैं कि मजदूर कैसे एक गहरी सुरंग से कोयला निकाल रहे हैं.

2018 में रैट होल माइन में हुई थी दुर्घटना

साल 2018 में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, जब मेघालय के एक रैट होल माइन में 15 मजदूर फंस गए थे. यह घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी. इसके बाद 2014 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस पर रोक लगा दी थी, क्योंकि यह तरीका न तो सुरक्षित है, न ही पर्यावरण के लिए ठीक. फिर भी कई इलाकों में चोरी-छिपे रैट होल माइनिंग जारी है. मजदूरों की फंसने की घटना अक्सर मानसून में देखी जाती है.

सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इन खतरनाक तरीकों पर पूरी तरह रोक लगाएं और मजदूरों के लिए सुरक्षित और बेहतर खनन व्यवस्था लागू करें. साथ ही आम जनता को भी इसके खतरों के बारे में जागरूक करना जरूरी है. रैट होल माइनिंग सिर्फ एक तरीका नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जो मजदूरों की जान और सम्मान से जुड़ी है.

ये भी पढ़ें-

Watch: कुत्ते पर तेंदुए के हमले का वायरल वीडियो, रात में चुपके से मारा झपट्टा, घटना का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget