एक्सप्लोरर

Video: दिल्ली मेट्रो फिर बनी जंग का अखाड़ा, गाली देने पर लड़कों ने कर दी अंकल की पिटाई- वीडियो वायरल

मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दो लड़के एक अधेड़ उम्र के शख्स को चांटे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है.

Trending Video: दिल्ली मेट्रो एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही दिमाग में फुल ऑन ड्रामा चलने लग जाता है. कभी गाली गलौज, मारपीट तो कभी लात घूसे. यह सब दिल्ली मेट्रो में एक दम आम है. आए दिन सोशल मीडिया पर इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दो लड़के एक अधेड़ उम्र के शख्स को चांटे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

लड़कों ने अंकल को लगाए लगातार थप्पड़

दरअसल, वायरल वीडियो में दो लड़कों की एक अंकल से किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई, जिसके बाद अंकल पर इल्जाम है कि उन्होंने लड़कों को मां बहन की गालियां दी. इसके बाद लड़कों ने अंकल को समझाया कि आप तमीज से बात कीजिए आपके घर में भी मां बहन हैं. लेकिन तभी उनमें से एक लड़का अचानक अंकल को कस कर थप्पड़ मार देता है, जिसके बाद तो मानों दूसरे लड़के के भी हाथ पैरों में जान आ जाती है और वो भी अंकल के एक साथ 2-3 चांटे रसीद कर देता है. इस पर अंकल कहते हैं कि तुमने मारा कैसे, जिसके बाद लड़के कहते हैं कि अभी तो सिर्फ हाथ उठाया है. इसके बाद आसपास कई सारे यात्रियों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Video: कोक में दूध मिलाकर क्यों पी रहे हैं भारत के इस राज्य के लोग? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यात्रियों ने हड़काया

मारपीट होने के बाद लड़कों के साथ शामिल एक लड़की उन्हें रोकती है और झगड़े को सुलझाने की कोशिश करती है. इसके बाद मेट्रो में खड़े कुछ यात्री लड़कों को हड़काते हैं और झगड़े को सुलझाते हैं. उनमें से एक शख्स ये बोलता हुआ दिख रहा है कि कभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा तू. इसके अलावा यात्री कहते हुए दिख रहे हैं कि इसने शराब पी हुई है. इस तरह की तमाम बातों के बीच वीडियो क्लिप खत्म हो जाती है. वीडियो को लेकर यूजर्स भी आपस में बंट गए हैं.

यह भी पढ़ें: आठ रुपये का शाही पनीर और 5 रुपये की दाल मखनी, 1985 में रेस्टोरेंट के खाने का बिल हो रहा वायरल

कमजोर पर जोर चलाने से क्या होगा

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बेशर्मों शर्म करो, वो तुम्हारे बाप की उम्र का है. एक और यूजर ने लिखा...लड़की साथ में है इसलिए होशियारी दिखा रहा है, भारी न पड़ जाए किसी दिन. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये देखो छपरी, कमजोर पर जोर आजमाइश कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लड़कों की इस हरकत को सही ठहराया.

यह भी पढ़ें: किन्ने पैसे हुए! छोटे बच्चे ने पुलिस से पूछी एफआईआर दर्ज करने की कीमत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget