एक्सप्लोरर

10 तक नहीं गिन पाएंगे, उससे ही पहले ढह गया भरा-पूरा घर, बिहार का यह वीडियो देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: हालिया वीडियो बिहार से सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें किसी का सपनों का आशियाना देखते ही देखते बाढ़ की भेंट चढ़ गया.

Trending Video: कुछ हफ्तों पहले देश के कई राज्यों में बारिश ने खूब तबाही मचाई. जगह जगह बाढ़ का कहर और बेघर हुए लोग. कभी मुंबई तो कभी गुजरात, बारिश ने किसी को नहीं छोड़ा. लेकिन बिहार अब भी भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है. हालिया वीडियो बिहार से सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. जिसमें किसी का सपनों का आशियाना देखते ही देखते बाढ़ की भेंट चढ़ गया. जी हां, बाढ़ में बहते किसी के घर का वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे.

देखते ही देखते पानी में बह गया दो मंजिला मकान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बिहार के भागलपुर का है, जहां पर गंगा नदी उफान पर है और आस पास के रिहायशी इलाकों के लोग बेघर हो चुके हैं. यहां बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है जो कि अब लोगों की जान पर आन पड़ा है. ऐसे में वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे दो मंजिला घर ने देखते ही देखते जल समाधि ले ली और वह पानी में गायब होकर बाढ़ की भेंट चढ़ गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर धीरे धीरे पानी में समा गया और लोग उसकी वीडियो बनाते रहे. बताया जा रहा है कि घर कथित तौर पर खेत की जमीन पर बना था और पानी के तेज बहाव से मिट्टी खिसक गई और घर की नींव के साथ मकान भी पानी में धंस गया.

यह भी पढ़ें: तो क्या एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज, 2671 की यात्रा कर लौटे शख्स ने किया डरावना दावा

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

घर के बहने का ये खतरनाक वीडियो Dharmendra singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग बुरी तरह से हैरान परेशान हो गए हैं. यूजर्स का कहना है कि गंगा मइया को रहम करना चाहिए. आपको बता दें कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भागलपुर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. गंगा विकराल होने से पिछले 24 घंटे में 20 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है. गंगा का पानी सबौर में एनएच 80 के पार हो गया है. जिला प्रशासन ने वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है, जिससे कहलगांव और पीरपैंती जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है.

'नीतीश जी, दिल्ली भी हेलिकॉप्टर से देख लिया कीजिए'

वीडियो के वायरल होने के बाद तो मानों यूजर्स भी दहशत से भर गए. इस तरह से सपनों के आशियाने को बहता देख यूजर्स ने भावुक कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा...गंगा मय्या रहम करो. एक और यूजर ने लिखा....खेती की जमीन पर पक्का मकान नहीं बनाना चाहिए था. कुछ यूजर्स ने सरकार से मकान मालिक को मुआवजा देने की बात की तो कुछ ने बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार पर तंज कसा और कहा कि दिल्ली के दर्शन भी आप हेलिकॉप्टर से करते हैं?

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

बाढ़ का कहर झारखंड तक

बाढ़ का कहर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कार सोमवार (23 सितंबर, 2024) को कीचड़ के बीच गड्ढे में बुरी तरह फंस गई. आलम यह था कि उनके सुरक्षा घेरे में मौजूद तीन-चार लोगों के बावजूद भी गाड़ी गड्ढे से नहीं निकाली जा सकी. बाद में शिवराज सिंह चौहान को ही गाड़ी से बाहर उतरना पड़ा. यह पूरा मामला झारखंड का है. केंद्रीय मंत्री तब बहरागोड़ा इलाके में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही उनकी कार खस्ताहाल सड़क पर गड्ढे में जा फंसी. अच्छी बात यह रही कि शिवराज सिंह चौहान को इस दौरान कुछ नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police Station Viral Video: अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
अरे मेरी भी कंप्लेन लिख लो... खाली पुलिस चौकी देख शराबी बन गया थानेदार, वीडियो देख मजे ले रहे यूजर्स  
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
35 साल पहले दोस्त से लिए थे 1000 रुपये, अब ढूंढकर लौटाए पूरे 25 हजार; रो पड़ा पुराना यार
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां- वीडियो वायरल
बिना बताए अचान घर पहुंचे पायलट भाई-बहन, सुबह-सुबह मां को दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़ी मां

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget