एक्सप्लोरर

Video: यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बीच जमकर हुआ दंगल, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: कैंपस के बाहर एक कैंटीन में दो बालाएं एक दूसरे से कुस्तम पछाड़ा हो रही हैं. वहां खड़े लोग उन्हें छुड़ाने के बजाए हूटिंग कर रहे हैं और उनका वीडियो बना रहे हैं.

Trending Video: कॉलेज और यूनिवर्सिटी दो ऐसे नाम हैं जहां जाना हर स्टूडेंट का ख्वाब होता है. कैंपस में छात्रों के बीच तू तू मैं मैं भी होती रहती है और कभी-कभी तो बात हाथापाई तक पहुंच जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमिटी यूनिवर्सिटी का वायरल हो रहा है जहां कैंपस के बाहर एक कैंटीन में दो बालाएं एक दूसरे से कुस्तम पछाड़ा हो रही हैं. वहां खड़े लोग उन्हें छुड़ाने के बजाए हूटिंग कर रहे हैं और उनका वीडियो निकाल रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है इस कलेश के पीछे का कारण.

अभद्र भाषा का उपयोग और हो गई लड़ाई

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर एक कैंटीन में दो लड़कियां एक दूसरे से बुरी तरह से लड़ती दिखाई दीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कैंटीन में काफी सारे स्टूडेंट्स बैठे हुए गप्पे लड़ा रहे हैं. तभी दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ जाती है और दोनों आपस में हाथापाई कर बैठती है. एक दूसरे को धक्का देते हुए लड़कियां साइड में पड़े कैंटीन के कबाड़ में जा गिरती है. इसके बाद वहां मौजूद छात्र हूटिंग करते हुए तालियां बजाते हैं और उनकी लड़ाई को और ज्यादा बढ़ावा देते हैं. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

इन्हें छुरी ला दो कोई

लड़कियों की फाइट देख वहां वीडियो बना रहे महिलाओं के तथाकथित शुभचिंतक लड़के उन्हें छुड़ाने के बजाए उन्हें हाथ में छुरी देने का बोल रहे हैं. लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए जो लड़के फर्जी फेमिनिज्म की बात करते हैं अब वही इन लड़कियों की जान के दुश्मन बन उन्हें छुरी देने की बातें कर रहे हैं. जोर जोर से हूटिंग हो रही है और लड़कियों को हाथापाई के लिए उकसाया जा रहा है. इस दौरान लड़कियां लड़ते हुए कैंटीन में रखी मेज को भी तोड़ देती हैं जिसके चलते वहां मौजूद लड़के और ज्यादा हल्ला करते हैं.

पुलिस कर रही है जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू की.मामला नोएडा के सेक्टर-126 कोतवाली स्थित अमिटी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा.

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1.3 मिलियन से से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...एमिटी और कलेश एक दूसरे के लिए बने हैं. एक और यूजर ने लिखा...यही हमारा समाज है, किसी को परवाह नहीं है बस लोग मजे ले रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यहां पर कोई भी मर्द नहीं है.

यह भी पढ़ें: Video: दिल्ली में वकीलों के बीच जमकर चले लात घूसे, वायरल हो रहा वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salary Slip Marriage Proposal Viral: शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 
शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget