एक्सप्लोरर

इतना मारुंगा न...फाड़ दूंगा! ओवर चार्जिंग की शिकायत पर पेंट्री वालों की यात्री को धमकी, वायरल हो रहा वीडियो

पेंट्री स्टाफ न केवल यात्री से बदतमीजी करता है बल्कि उसे धमकाने और मारने की बात तक कह देता है. इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा.

रेल यात्रियों की जेब पर पहले से ही टिकट, खाना और सुविधाओं के नाम पर बोझ डाला जाता रहा है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे पेंट्री स्टाफ के बर्ताव पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री जब ओवरचार्जिंग की शिकायत करता है और पानी की बोतल का बिल मांगता है, तो पेंट्री स्टाफ न केवल उससे बदतमीजी करता है, बल्कि उसे धमकाने और मारने की बात तक कह देता है. इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा.

Overcharging की शिकायत पर पेंट्री वालों ने यात्री को धमाकाया

वायरल वीडियो एक ट्रेन के अंदर का है, जिसमें एक यात्री पेंट्री कार के कर्मचारियों से बहस करता नजर आ रहा है. यात्री का आरोप है कि उसे 15 रुपये की एमआरपी वाली पानी की बोतल 20 रुपये में बेची गई, जब उसने इसका बिल मांगा और शिकायत की चेतावनी दी, तो पेंट्री का मैनेजर आपा खो बैठा. वीडियो में मैनेजर को गुस्से में यात्री से कहते सुना जा सकता है "इतना मारूंगा ना, तू पागल हो गया है क्या? तुझे फाड़ कर रख दूंगा!" इस धमकी के बाद वहां मौजूद अन्य पेंट्रीकर्मी भी उस यात्री पर टूट पड़ते हैं और उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करते हैं, जिसमें वह वीडियो बना रहा था.

जमकर की बदतमीजी

यात्री ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ इतना चाहता था कि उसे सही दाम पर सामान मिले और उसका बिल भी दिया जाए, लेकिन IRCTC से जुड़े स्टाफ ने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया. मामला यहीं नहीं थमा, पेंट्री वालों ने वीडियो डिलीट करवाने की भी कोशिश की. इस पूरी घटना ने IRCTC की कार्यप्रणाली और ट्रेन में दी जा रही खानपान सेवा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ओवरचार्जिंग की शिकायतें पहले भी आती रही हैं, लेकिन इस तरह की आक्रामकता और धमकी देने की घटना ने यात्रियों के मन में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...irctc तुम्हें शर्म कब आएगी. एक और यूजर ने लिखा...ये सब मिली भगत है, रेलवे में ऊपर से सपोर्ट मिला हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों का तो देश निकाला कर देना चाहिए था अब तक.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget