एक्सप्लोरर

इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम यूजर शक्ति धरनी पांडे ने अपने वीडियो में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाई है. वह जिस स्कूल में काम करती हैं, उनका घर वहां से इतना करीब है कि वह महज चार मिनट पैदल चलकर पहुंच सकती हैं.

गुरुग्राम जैसे शहर में नौकरी करने वालों के लिए घर और ऑफिस के बीच की दूरी रोज की जिंदगी का बड़ा हिस्सा तय करती है. आमतौर पर लोग कम किराए वाला घर खोजते हैं, भले ही वहां से ऑफिस पहुंचने में एक-दो घंटे क्यों न लग जाएं. लेकिन गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला ने इस सोच से बिल्कुल अलग फैसला लिया. उन्होंने ऐसा घर चुना जो उनके स्कूल से महज चार मिनट की पैदल दूरी पर है. इसकी कीमत उन्हें अपनी सैलरी का आधे से ज्यादा हिस्सा किराए के तौर पर चुकाकर करनी पड़ती है. इसके बावजूद उनका कहना है कि रोज का समय, सफर की थकान और अपनी सुविधा खोकर पैसे बचाने से बेहतर है कि वह अपने लिए सुकून वाली जिंदगी चुनें.

स्कूल से सिर्फ चार मिनट दूर है घर

इंस्टाग्राम यूजर शक्ति धरनी पांडे ने अपने वीडियो में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाई है. वह जिस स्कूल में काम करती हैं, उनका घर वहां से इतना करीब है कि वह महज चार मिनट पैदल चलकर पहुंच सकती हैं. शक्ति के मुताबिक, उनके पास इससे दूर और काफी सस्ता घर लेने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर महंगा घर चुना.

उनके इस फैसले की वजह सिर्फ ऑफिस के करीब रहना नहीं है. घर पास होने से उनके पूरे दिन का टाइम मैनेजमेंट बदल गया है. उन्हें सुबह जल्दी उठकर लंबा सफर तय करने की चिंता नहीं रहती और काम खत्म होने के बाद घर पहुंचने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता.

लंच ब्रेक में घर जाकर खा लेती हैं खाना

शक्ति ने बताया कि घर और स्कूल के बीच कम दूरी का सबसे बड़ा फायदा उन्हें अपने लंच ब्रेक में मिलता है. वह चाहें तो स्कूल से पैदल घर पहुंच सकती हैं, गर्म खाना खा सकती हैं और घर के कुछ जरूरी काम भी निपटा सकती हैं. इसके बाद वह वापस अपने काम पर लौट जाती हैं.

वीडियो में उन्होंने खाना बनाने, सफाई करने और घर से जुड़े दूसरे कामों की भी झलक दिखाई है. उनके मुताबिक, अगर घर काफी दूर होता तो आने-जाने में ही इतना समय निकल जाता कि इन छोटी-छोटी चीजों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता.

आधी से ज्यादा सैलरी सिर्फ किराए में जा रही

शक्ति ने अपने वीडियो में साफ कहा कि उनकी सैलरी का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा किराए में चला जाता है. आमतौर पर इतनी बड़ी रकम किराए में खर्च करने को लोग आर्थिक तौर पर सही फैसला नहीं मानेंगे. खुद शक्ति भी मानती हैं कि बाहर से देखने पर उनका फैसला पैसे बचाने के नजरिए से ठीक नहीं लग सकता.

लेकिन उनका कहना है कि वह इस खर्च को सिर्फ किराए के तौर पर नहीं देखतीं. उनके लिए यह पैसा रोज मिलने वाले अतिरिक्त समय और सुविधा की कीमत है. उन्हें ट्रैफिक में फंसने, लंबी दूरी तय करने और रोज के सफर की थकान से राहत मिलती है.

सस्ता घर लेकर रोज का सफर नहीं करना चाहतीं

शक्ति ने बताया कि वह पैसे बचाने के लिए ऐसा घर नहीं लेना चाहतीं जहां से उन्हें रोज लंबा सफर करना पड़े. उनके मुताबिक, सस्ता किराया देने के बाद अगर रोज कई घंटे आने-जाने में चले जाएं तो उस बचत का फायदा भी उतना महसूस नहीं होता.

उनका कहना है कि उन्होंने अपनी प्राथमिकता तय की है और फिलहाल वह पैसों की बचत से ज्यादा अपने समय और सुविधा को महत्व दे रही हैं. उनके लिए ऑफिस के पास रहना रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाता है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

कुछ यूजर्स ने SIP और निवेश को लेकर उठाए सवाल

वहीं, कुछ लोगों ने शक्ति के फैसले पर आर्थिक नजरिए से सवाल भी उठाए. उनका तर्क था कि ज्यादा किराया देने के बजाय अगर उस रकम का कुछ हिस्सा निवेश में लगाया जाए तो लंबे समय में उसका फायदा मिल सकता है. कुछ यूजर्स ने SIP जैसी बचत योजनाओं का भी जिक्र किया.

यानी सोशल मीडिया पर बहस सिर्फ महंगे किराए की नहीं, बल्कि इस बात की शुरू हो गई कि जिंदगी में पैसे और समय के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए. शक्ति का फैसला हर किसी के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन उनकी कहानी ने एक दिलचस्प सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या ज्यादा बचत के लिए रोज का समय और सुकून गंवाना सही है, या फिर कम सफर वाली जिंदगी के लिए ज्यादा किराया देना भी एक तरह का निवेश माना जा सकता है?

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget