एक्सप्लोरर

Viral Video: अचानक टूरिस्टों के पास आकर दहाड़ने लगा बाघ, देखिए जान बजाने के लिए कैसे भागे लोग, वीडियो डरा देगा

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गाड़ी में सवार कुछ लोग जंगल के बीच सड़क से जा रहे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी तभी वहां एक बाघ आ गया और तेज दहाड़ लगाने लगा.

Viral Video: बाघ की दहाड़ सुनकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. ऐसे में जरा सोचिए जंगल के बीच अगर खुला बाघ सामने आकर दहाड़ लगाए तो क्या हालत होगी. सोशल मीडिया पर बाघ के रिहायशी इलाकों में घुसकर शिकार करने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. कई बार तो जंगल सफारी के दौरान बाघ इंसानों के बहुत करीब आ चुका है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ बिल्कुल एक गाड़ी के करीब आकर दहाड़ लगाने लगता है. हालांकि यह वीडियो डरावना है, लेकिन बाघ के गाड़ी के करीब आने के बाद एक लड़की के रिएक्शन पर लोग खूब हंस रहे हैं.

गाड़ी के पास आकर बाघ ने लगाई दहाड़- VIDEO

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गाड़ी में सवार कुछ लोग जंगल के बीच सड़क से जा रहे थे. तभी उस गाड़ी के बगल से जैसे ही एक बाइक वाला निकलता है वैसे ही एक बाघ जंगल के बीच से निकल कर दहाड़ने लगता है. हालांकि वह बाइक वाला सुरक्षित आगे निकल जाता है. इसके बाद बाघ वहां खड़ी उस गाड़ी की ओर देखकर तेज दहाड़ लगाने लगता है, जिसके बाद गाड़ी से कुछ लोग बाघ को भगाने के लिए चिल्लाने लगे. तभी तेज दौड़ लगाते हुए बाघ उस गाड़ी के करीब पहुंच जाता है.

इस बीच गाड़ी से एक लड़की ड्राइवर को वहां से जल्दी निकलने के लिए बोलती है. इस पर ड्राइवर गाड़ी पीछे करने लगाता है. इसके बाघ ने दुबारा तेज दहाड़ लगाई जिससे वह लड़की बिल्कुल डरी हुई आवाज में कहते सुनाई दे रही है 'भैया जल्दी चलो... हो गया'. वह लड़की तीन-चार बार ऐसा जोर-जोर से बोलती है, जिसके बाद यूजर्स इस पर फनी कमेंट करने लगे.

यूजर्स कर रहे कमेंट

गाड़ी पीछे करने के दौरान उसमें मौजूद एक शख्स ने उस लड़की को टोकते हुए बोला कि चिल्ला क्यों रही हो. वीडियो में नजर आ रहा है कि गाड़ी जब बाघ से कुछ दूर पीछे हो गई तो लोग बाघ की तस्वीर लेने लगे. इस वीडियो पर अधिकतर यूजर्स ने हंसने का रिएक्शन दिया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'निकले तो शेर देखने ही थे और जब शेर सामने आ गया तो...'

ये भी पढ़ें:  Funny Video: बत्तख ने बिल्ली को मारा चोंच तो झपट्टा मारकर किया हाल बेहाल, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget