एक्सप्लोरर

मेरठ के विश्वनाथ मंदिर में अनोखी चोरी, भक्त बनकर चोर ने चुराई चिल्लर और किताबें, Video Viral

Viral Video: मेरठ के विश्वनाथ मंदिर में एक युवक भक्त बनकर घुसा और देवी माता के चरणों में चढ़े चिल्लर और किताबें चुराकर फरार हो गया. पुलिस ने मामले की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है.

Uttar Pradesh News: धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, जब उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुल्तानगर स्थित विश्वनाथ मंदिर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई. इस घटना में एक चोर ने भक्त का भेष धरकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और देवी माता के चरणों में रखी चिल्लर के साथ-साथ मंदिर से कुछ किताबें भी चुरा लीं. ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसने इस चोरी को और भी चर्चा का विषय बना दिया. 

क्या था पूरा मामला?

यह सनसनीखेज घटना टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर में स्थित विश्वनाथ मंदिर में हुई. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चोर ने रात के समय मंदिर में प्रवेश किया. उसने भक्त के रूप में मंदिर में कदम रखा और पहले आसपास का मुआयना किया, ताकि यह साफ हो सके कि कोई उसे देख नहीं रहा. इसके बाद उसने मंदिर के गर्भगृह में लगी रेलिंग को फांदा और देवी माता की मूर्ति के चरणों में रखे सिक्कों को चुरा लिया. चोर ने मूर्ति के पास रखे कपड़ों को हल्का सा उठाकर चिल्लर निकाली, जिसे भक्त श्रद्धा से माता के चरणों में चढ़ाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

चोर ने मंदिर से किताबें भी चुराईं

वीडियो में आगे देखा गया है कि इसके बाद चोर ने मंदिर में रखी एक अलमारी की ओर देखा, जहां से उसने कुछ किताबें भी चुराई. हैरानी की बात यह है कि चोरी करने के बाद चोर ने माता की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े, मानो भगवान से माफी मांग रहा हो और फिर तेजी से मंदिर से फरार हो गया. इस पूरी घटना को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब पुलिस जांच का आधार बना हुआ है. पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
राजस्थानी पोशाक में हसीन ठुमके, वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
Viral Video: अमरूद खाए तो लग जाएगी लंका, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
अमरूद खाए तो लग जाएगी लंका, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म
14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म
Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget