एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर लगाई शराब पीने की शर्त, इनाम में मिली मौत; खौफनाक है ये मामला

वायरल हो रहे मामले में थाईलैंड के रहने वाले एक इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया चैलेंज को पूरा करने के लिए शराब की पूरी बोतल गटक ली, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर फेमस होने की लत लोगों को ऐसी लगी है कि वे कुछ भी चैलेंज ले रहे हैं. इस लत के कारण अब जान पर भी बन आ रही है. मामला थाईलैंड से जुड़ा हुआ है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने फेमस होने के लिए शराब की पूरी बोतल पीने का चैलेंज ले लिया. मामला यहां तक तो ठीक था, लेकिन शराब की पूरी बोतल गटकने के बाद कुछ ऐसा हुआ, जो किसी के भी रौंगटे खड़े कर देगा. अब यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मामले में थाईलैंड के रहने वाले 21 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थानकरन कांती शराब पीते हुए दिख रहे हैं. कहा जा रहा कि एक चैलेंज को पूरा करने के लिए उन्होंने व्हिस्की की पूरी बोतल गटक ली, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. 

क्या था सोशल मीडिया चैलेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, थानकरन कांती थाईलैंड में माले बेचने का काम करते थे, वह अपने रैप सॉग्स के जरिए सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे. रिपोर्ट्स में कहा गया हे कि उन्हें सोशल मीडिया चैलेंस दिया गया, जिसमें उन्हें एक बार में 350ml व्हिस्की की पूरी बोतल को खत्म करना था. चैलेंज जीतने पर उन्हें शराब पीने के लिए 30,000 थाई बाथ (75,000) रुपये मिलने थे. 

वीडियो में क्या है?

वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि थानकरन कांती चैलेंज को पूरा करने के लिए सीधे बोतल से शराब पीते हैं. उनके आसपास इकट्ठी भीड़ उन्हें चीयर करते हुए दिख रही है. हालांकि, चैलेंस पूरा करने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगती है. उन्हें उल्टियां भी होती हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उनकी मौत हो गई. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि उन्होंने शराब की एक बोतल खत्म करने के बाद दूसरी बोतल भी पूरी पी ली थी.  

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर यह न्यूज सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि बेचारा! मुझे उसके लिए बहुत दुख है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि तुम्हें सिर्फ़ इसी वजह से नहीं मरना चाहिए, सिरदर्द और शायद थोड़ी सी बीमार, लेकिन यह सिर्फ़ एक छोटी सी बोतल है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी शख्स ने अपनी मां की करवाई दूसरी शादी, इमोशनल पोस्ट हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget