एक्सप्लोरर

Trending News: पहले था बेघर-बेरोजगार, एक मिनट में किस्मत पलटी और 90 लाख सालाना की मिल गई नौकरी

Trending News: अमेरिका में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. पहले वह बेघर और बेरोजगार था, लेकिन मिनटों में ही किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि उसे सालाना 90 लाख रुपये की सैलरी (Salary) पर नौकरी (Job) मिल गई.

Trending News: कब किसकी किस्मत पलट जाए और आदमी शून्य से शिखर तक पहुंच जाए ये कोई नहीं जानता. अमेरिका (America) में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. पहले वह बेघर और बेरोजगार था, लेकिन मिनटों में ही किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि उसे सालाना 90 लाख रुपये की सैलरी (Salary) पर नौकरी (Job) मिल गई. नौकरी देने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि अमेरिका के पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन टेविन फार्मर (Tevin Farmer) हैं. उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

ठंड में ठिठुरते देख आई दया

रिपोर्ट के मुताबिक, टेविन फार्मर (Tevin Farmer) इन दिनों घर पर ही टाइम बिता रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा कि, ‘आज मैं एक बेघर आदमी से मिला. वह रोड पर ठंड में ठिठुर रहा था. मैं उसे पहले स्टोर ले गया और जरूरत की चीजें दिलवाईं. उसके लिए 2 हफ्तों तक होटल (Hotel) में रहने की व्यवस्था भी कराई. इसके साथ ही मैंने उसे अपने यहां नौकरी (Job) भी दी है’. फार्मर ने उसकी सैलरी को लेकर भी खुलासा किया, उन्होंने बताया कि वह उसे हर महीने 7 लाख 50 हजार रुपये की सैलरी भी देंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by N2L (@tevinfarmer22)

ड्राइविंग का देंगे काम

फार्मर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘अब मेरा दिल खुश है. मैं उसे ठंड में ठिठुरता नहीं देख सकता था. मेरा मकसद 1 साल में उसकी लाइफ (Life) को बदलने का है. मैं इस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं करूंगा, लेकिन इसे जो काम दिया है उसके बारे में जरूर बताऊंगा. मैं एक ट्रांसपोर्ट (Transport) कंपनी का मालिक भी हूं और मैं इसे ड्राइविंग (Driving) का कोई काम दूंगा’.

कौन हैं टेविन फार्मर

बता दें कि टेविन फार्मर अमेरिका (America) के पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन (Boxing Champion) हैं. बॉक्सिंग (Boxing) में 8 साल तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया था. 2012 में जो पेड्राजा (Jose pedraza) नाम के बॉक्सर ने उन्हें शिकस्त दी थी. टेविन फार्मर ने 2020 से एक भी मैच नहीं खेला है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
बारिश में पौधों को पानी देता दिखा टैंकर, VIDEO वायरल होते ही मच गया बवाल, फिर सामने आया सच
बारिश में पौधों को पानी देता दिखा टैंकर, VIDEO वायरल होते ही मच गया बवाल, फिर सामने आया सच
बारिश में छिपा गड्ढा बना आफत, बाइक समेत सड़क पर गिरे पति-पत्नी, CCTV VIDEO वायरल
बारिश में छिपा गड्ढा बना आफत, बाइक समेत सड़क पर गिरे पति-पत्नी, CCTV VIDEO वायरल
अमेरिका की 250वीं सालगिरह का भव्य जश्न, ड्रोन शो और एयर शो ने जीता लोगों का दिल- वीडियो वायरल
अमेरिका की 250वीं सालगिरह का भव्य जश्न, ड्रोन शो और एयर शो ने जीता लोगों का दिल- वीडियो वायरल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget