एक्सप्लोरर

'मुझे कैंसर है'...फॉलोवर्स के लिए 3 साल तक झूठ बोलती रही महिला, पति को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर कर दी 'मिट्टी पलीद'

मियां ने 3 साल पहले अपने फॉलोवर्स से झूठ बोला था कि उसको लास्ट स्टेज का कैंसर हो गया है. मियां के झूठ का पर्दाफाश तब हुआ, जब उसके एक्स-हसबैंड ने सोशल मीडिया पर कैंसर से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर कीं.

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाना चाहता है. पॉपुलर इंफ्लुएंसर बनने के चक्कर में इन दिनों लोग कुछ भी करने लगे हैं. कोई अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो बना रहा है तो कोई झूठी स्क्रिप्ट सुनाकर लोगों की सहानुभूति हासिल कर रहा है. रिल्स की दुनिया में क्या-क्या हो रहा है, यह बात आपसे छिपी नहीं है. मगर तब क्या हो, जब आपको यह पता चले कि जिस इंफ्लुएंसर की आप सराहना किया करते थे या जिसकी तकलीफ सुनकर रो जाया करते थे, उसने आपको छलने की कोशिश की है?

दरअसल ऐसा ही कुछ उन यूजर्स के साथ हुआ है, जो ताइवान की एक पॉपुलर फिटनेस इंफ्लूएंसर मियां बाओबाओ की हर बात पर यकीन करते आ रहे थे. मियां ने 3 साल पहले अपने फॉलोवर्स से झूठ बोला था कि उसको लास्ट स्टेज का पैंक्रियाटिक कैंसर हो गया है. वो लगातार अपनी हेल्थ और कैंसर से जुड़े अपडेट्स अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर रही थी. जिम वर्कआउट्स के वीडियोज़ भी डाल रही थी, वो भी #cancerfightingdaily हैशटैग के साथ. 

एक्स-हसबैंड ने किया झूठ का पर्दाफाश

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मियां के झूठ का पर्दाफाश तब हुआ, जब उसके एक्स-हसबैंड ने सोशल मीडिया पर कैंसर से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर कीं. पति ने बताया कि जब मियां का परिवार उसको ट्रीटमेंट के लिए लेकर जाता था, तब मियां उन्हें अस्पताल के अंदर नहीं जाने देती थी और कहती थी कि वो बाहर ही रिक जाएं. वो खुद डाक्टर से मिलकर ट्रीटमेंट ले लेगी. एक्स-पति ने यह भी कहा कि साल 2021 में मियां की फैमिली का टोटल मेडिकल खर्चा सिर्फ 22,672 (275 डॉलर) आया था. मैंने पिछले 2 सालों में न तो उसे डॉक्टर से मिलते देखा और ना ही कोई डायग्नोसिस प्रूफ या हॉस्पिटल की रसीदें देखीं. 

मियां ने मांगी माफी 

पति ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए उसने कैंसर की मनगढ़ंत कहानी बनाई. एक्स पति द्वारा झूठ का पर्दाफाश किए जाने के बाद मियां ने भी अपने फॉलोवर्स से माफी मांगी और इस बात को कबूला कि उसने कैंसर की झूठी कहानी गढ़ी थी. यहां तक कि कैंसर का जो एक्स-रे उन्होंने शेयर किया था, वो भी किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खोजा था.

ये भी पढ़ें: एक दूसरे से बहुत प्यार करता है ये कपल, मगर भूलकर भी नहीं सोता साथ, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर- यूजर्स हैरान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर
Video: सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget