एक्सप्लोरर

Bareilly में ऑटोरिक्शा के ऊपर बैठकर जाते स्कूली बच्चों का Video वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Viral Bareilly Video: ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑटो चालक स्कूली बच्चों को खतरनाक तरीके से ऑटो के ऊपर बैठाकर ले जा रहा है जिसने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bareilly Auto Rickshaw Video: सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसने मां-बाप के साथ-साथ पूरे सोशल मीडिया को परेशान कर दिया है. वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का है जिसमें कुछ स्कूली बच्चों को खतरनाक तरीके से ऑटो रिक्शा के ऊपर बैठकर जाते कैप्चर किया गया है

ट्विटर के आलावा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें आप तीन स्कूली बच्चों को एक ऑटो रिक्शा के ऊपर बैठे देख सकते हैं. इन बच्चों की उम्र 10 से 13 साल के बीच मालूम पड़ रही है. खतरनाक तरीके से ऑटो के ऊपर बैठे इन तीनों बच्चों के लिए ये राइड जानलेवा भी साबित हो सकती थी. वीडियो को बरेली में रिकाॅर्ड किया गया है.

वीडियो देखें:


मीडिया यूजर्स ने ड्राइवर की लापरवाही और बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के लिए जमकर आलोचना की है. सभी यूजर्स बच्चों की जिंदगी को लेकर चिंतित दिखाई दिए और धड़ल्ले से वीडियो को शेयर भी किया. वीडियो पोस्ट करते समय यूपी पुलिस को भी टैग किया गया था. जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में दिखी और इस पोस्ट पर रिप्लाई भी दिया है.

पोस्ट देखें:

 

ऑटो चालक पर लगा जुर्माना

बरेली पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत एक्शन लिया और धारा 279 (रैश ड्राइविंग) के तहत एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने ऑटोरिक्शा चालक पर "जुर्माना" किया है और "नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के माता-पिता से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या कहना है पुलिस का

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएचओ राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि, "हमने एक 'अज्ञात' ड्राइवर को रैश ड्राइविंग के लिए बुक किया है क्योंकि उसने कई बच्चों के जीवन को खतरे में डाल दिया है. सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में थे और हम यह सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन से भी बात करेंगे कि वे ऐसे ड्राइवरों को बच्चों के जीवन को खतरे में डालने की अनुमति न दें." उन्होंने आगे ये भी जानकारी दी है कि मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के तहत ऑटो को भी सीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

50 सेकंड में जिंदा बंदर निगल गया ये जानवर, हल्के दिल वाले Video से दूर रहें

Viral: पुणे के पुलिसवाले ने गाया Pakistani गाना Pasoori, एक बार जरूर सुनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल
जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल
Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी
दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी
Cockroach Protest: मथुरा नगर निगम में कॉकरोच! यमुना की सफाई को लेकर 'जेन-Z' का अनोखा प्रोटेस्ट; देखें वीडियो
मथुरा नगर निगम में कॉकरोच! यमुना की सफाई को लेकर 'जेन-Z' का अनोखा प्रोटेस्ट; देखें वीडियो
Old Man Obscene Act Viral Video: ठरक की इंतहा... पोस्टर पर भी सेफ नहीं लड़कियां, बुड्ढे बाबा की हसरत कर देगी हैरान
ठरक की इंतहा... पोस्टर पर भी सेफ नहीं लड़कियां, बुड्ढे बाबा की हसरत कर देगी हैरान

वीडियोज

Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते दामों से बिगड़ा बजट, अलग-अलग शहरों से सामने आईं तस्वीरें| New Rate |
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार पर भड़के लोग | Budget Crisis
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत | Breaking
Tulsi Gabbard Resigns: Donald Trump को तगड़ा झटका! खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड का अचानक इस्तीफा | US
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल दाम सुन सुबह-सुबह लोगों को लगा बड़ा झटका | New Rate |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
UP Politics: यूपी में कांग्रेस और बसपा का होगा गठबंधन? ओपी राजभर ने मायावती पर दिया बड़ा बयान
यूपी में कांग्रेस और बसपा का होगा गठबंधन? ओपी राजभर ने मायावती पर दिया बड़ा बयान
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है…’ भट्ठे में काम करने वाली महिला ने माथे पर ईंट रखकर किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है’ भट्टी में काम करने वाली ने माथे पर ईट रखकर शानदार डांस, वीडियो वायरल
IPL 2026: 'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका
'NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- 'एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ'
'NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- 'एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ'
Electricity Bill: बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स
बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स
Embed widget