एक्सप्लोरर

कुत्ते ने खराब कर दी ट्रैक्टर की सीट, तो जल्लाद ड्राइवर ने उसे सरेआम फांसी पर लटकाया, सामने आया खौफनाक VIDEO

इस कुत्ते की गलती बस इतनी थी कि इसने बुजुर्ग की ट्रैक्टर की सीट खराब कर दी थी. ट्रैक्टर की सीट खराब होने से गुस्साए शख्स ने कुत्ते को ऐसी दिल दहला देने वाली सजा दी, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी.

पिछले कुछ दिनों में पशु क्रूरता के कई मामले सामने आए हैं. अब ताज़ातरीन मामला महाराष्ट्र के जलगांव से सामने आया है, जिसकी वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है. दरअसल जलगांव में पारोला के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक अवारा कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया है. इस कुत्ते की गलती बस इतनी थी कि इसने बुजुर्ग की ट्रैक्टर की सीट को खराब कर दिया था. ट्रैक्टर की सीट खराब होने से गुस्साए शख्स ने कुत्ते को ऐसी दिल दहला देने वाली सजा दी, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, अवारा कुत्ते ने ट्रैक्टर की सीट का कवर फाड़ दिया था. इस बात से गुस्साए बुजुर्ग ने पहले तो कुत्ते को पकड़ा, फिर उसके गर्दन में रस्सी बांध दी. रस्सी बांधकर बुजुर्ग ने उसे टैक्टर से लटका दिया. जिसकी वजह से उसकी तड़प तड़पकर मौत हो गई. बुजुर्ग ने इस वारदात को कई लोगों के सामने अंजाम दिया. जो लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, उनमें से कई ने बुजुर्ग की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की और उसे खरी-खरी सुनाई. 

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग को ट्रैक्टर से एक काले कुत्ते को लटकाते देखा जा सकता है. कुत्ते के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है यानी कि वह दम तोड़ चुका है. पास मौजूद एक शख्स ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. पशु क्रूरता की इस घटना का वीडियो 'फाइट अगेंस्ट एनिमल क्रुएलिटी' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है. एक यूजर ने कहा, 'ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कुछ नहीं करता. दो दिन बोलकर सब चुप हो जाते हैं. इसलिए ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ जाती है.' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'इस आदमी को अब भी कोई शर्म नहीं है. उसे यह भी समझ नहीं आ रहा है कि उसने कितना गलत कर दिया है.'

ये भी पढ़ें: चोरी करने के लिए घर में घुसा, जमकर पी शराब, फिर गहरी नींद में सो गया शख्स, अगले दिन हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget