एक्सप्लोरर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई फीट हवा में उड़ा जानवर... फिर सड़क किनारे धड़ाम से गिरा, VIRAL VIDEO

Road Accident Video: वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पार करने के दौरान बीच सड़क पर जानवर का पैर फिसल जाता है और वह हादसे का शिकार हो जाता है. जिसमें वह हवा में उड़कर दूर जाकर गिरता है.

Road Accident Viral Video: सड़क हादसों के कई खबर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. कई बार देखा गया है कि सड़क पार करने के दौरान इंसान के साथ-साथ जानवर भी हादसे का शिकार हो जाते हैं. इस वजह से सड़कों के दोनों किनारों पर फेंसिंग की जाती है, ताकि कोई जानवर तेज रफ्तार गाड़ी का शिकार न हो. सड़क पर ऐसे हादसों से सिर्फ जानवर ही नहीं, बल्कि गाड़ियों के एक्सीडेंट होने के भी उतने ही खतरे होते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल सड़क पार कर रहा एक जानवर हादसे का शिकार हो जाता है.

टक्कर लगते ही कई फीट हवा में उड़ा जानवर VIDEO

अक्सर ऐसे जगहों पर जहां जानवरों की मौजूदगी ज्यादा होती है, वहां सड़क के नीचे एक पास बना दिया जाता है ताकि जानवर उसका इस्तेमाल करके सड़क पार कर सकें. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे किसी भी तरह की कोई फेंसिंग नहीं बनी है. यह वीडियो कुछ दूरी पर रुकी एक कार से बनाया गया है, जिसमें नजर आ रहा है कि एक बड़ा जानवर सड़क पार करने के दौरान एक कार की चपेट में आ जाता है.

दरअसल, सड़क पर कई गाड़ियां गुजर रही होती है, तभी एक जानवर किनारे से भागते हुए सड़क पार करने लगता है. इस दौरान बीच सड़क पर उस जानवर का पैर फिसल जाता है. तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार उसे जोर से टक्कर मारती है, जिससे जानवर हवा में उड़ते हुए दूर जाकर गिरता है. गाड़ी से टक्कर लगने के बाद जानवर सड़क के किनारे पीठ के बल गिरता है. 

यूजर ने किया ये कमेंट

सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ड्राइवर को गाड़ी रोकनी चाहिए थी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ड्राइवर गाड़ी रोक सकता था. वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह सड़क जंगल के बीच का हो. जानवर इतनी तेजी में सड़क पार कर रहा था जैसे कोई खूंखार जानवर उसके पीछे पड़ा हो.

ये भी पढ़ें:  बगल में खड़ा था चीता...फिर भी बेखौफ होकर घास खाता रहा हिरण, भागने की भी नहीं की कोशिश, Video देख दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget