एक्सप्लोरर

बगल में खड़ा था चीता...फिर भी बेखौफ होकर घास खाता रहा हिरण, भागने की भी नहीं की कोशिश, Video देख दंग रह जाएंगे आप

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण बेखौफ होकर चीता के सामने सीना तानकर खड़ा है. उसे इस बात का बिल्कुल खौफ नहीं है कि चीता उसका कभी-भी शिकार कर सकता है.

Cheetah Attack Deer Viral Video: चीता, बाघ, शेर और जैगुआर ये कुछ ऐसे जानवर हैं, जिनकी ताकत से जंगल का हर जीव भलीभांति वाकिफ होता है. बहुत कम ऐसे जानवर हैं, जो इनपर हमला करने का साहस कर पाते हैं. इन सभी जानवरों की गिनती खूंखार जानवरों में होती है, जो अपने शिकारी को किसी भी हाल में जाने नहीं देते. जंगल का लगभग हर जानवर इनसे थरथर कांपता है. हालांकि कई बार जानवरों से जुड़ी कुछ ऐसी वीडियोज़ देखने को मिलती है, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है.

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर ही गौर कर लीजिए. एक हिरण बेखौफ होकर चीता के सामने सीना तानकर खड़ा है. उसे इस बात का बिल्कुल खौफ नहीं है कि चीता उसका कभी-भी शिकार कर सकता है. वह अपनी ही धुन में मग्न है और आराम से घास खा रहा है. जब हिरण की नजर घास पर होती है, तब चीता उसे ही घूर रहा होता है. चीता दबे पांव हिरण के पीछे आने की कोशिश करता है. जैसे ही वो झपट्टा मारने वाला होता है, तभी उसका शरीर बॉर्डर लाइन पर बनाए गए जाल से टकरा जाता है. 

चीता के सामने बहादुरी से खड़ा रहा हिरण

जाल लगे होने की वजह से चीता बेबस हो जाता है. वो कई बार जाल को काटने या हटाने की कोशिश करता है, लेकिन ऐसा कर नहीं पाता. जबकि वहीं दूसरी ओर हिरण यह बात अच्छी तरह से जानता था कि चीता जाल को पार करके इस तरफ नहीं आ सकता है. इसलिए वो बेफिक्र होकर घास खा रहा था और चीता की हरकतों को इग्नोर कर रहा था. आप इस वीडियो में हिरण को बहादुरी से खड़े हुए देख सकते हैं. चीता कई बार हिरण को डराने की कोशिश करता है और उसकी तरफ लपकता है, लेकिन जाल उसका सारा काम खराब कर देता है. 

यूजर्स भी रह गए दंग  

इस वीडियो को ट्विटर पर @susantananda3 नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. हिरण की बहादुरी देखकर यूजर्स भी दंग रह गए हैं. एक यूजर ने कहा, 'ये देखकर आश्चर्य हुआ कि हिरण शिकारी को अपने सामने देखकर भी भाग नहीं रहा है.' इसके जवाब में एक यूजर ने कहा, 'उसके सिर्फ तीन ही पैर हैं, इसलिए नहीं भाग सकता.'

ये भी पढ़ें: बच्चा नहीं खिंचवा रहा था 'पासपोर्ट फोटो', शख्स ने भिड़ाया ऐसा दिमाग...कि वायरल हो गई ये Photo

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget