एक्सप्लोरर

I Phone की जिद में बेटे ने तीन दिन से नहीं खाया खाना तो मां ने किया ये काम, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें एक लड़के को आई फोन का खुमार कुछ इस तरह चढ़ा कि उसकी मां पर बन आई.

Trending Video: दीवानगी और शौक ऐसी चीजें हैं जो इंसान से कुछ भी करा लेती है. कहते हैं शौक का मारा फिरे आवारा. किसी को शराब का शौक है तो किसी को घूमने का और किसी को खाने का. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लड़के को I Phone का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने न हालात देखे और न ही मां की मजबूरी देखी. आइए आपको बताते हैं इस अनोखे मामले के बारे में.

फोन की चाहत में तीन दिनों से भूखा था बेटा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें एक लड़के को आई फोन का खुमार कुछ इस तरह चढ़ा कि उसकी मां पर बन आई. I PHONE खरीदने की जिद के चलते जब बेटे ने तीन दिनों से खाना नहीं खाया तो मां का दिल मोम की तरह पिघल गया और मां ने अपनी सारी जमा पूंजी बेटे को देकर उसकी I phone खरीदने की जिद को आखिरी मरहले तक पहुंचाकर पूरा किया.

देखें वीडियो

मंदिर के पास फूल बेचती है मां

कहते हैं मां तो मां होती है. अगर औलाद की खुशी के कारण उसे अपनी जान भी देनी पड़े तो वह जान देने से भी पीछे नहीं हटेगी तो जमा पूंजी क्या चीज है. अपने बेटे की जिद पूरी करने वाली यह मां एक मंदिर के बाहर फूल बेचती है. ऐसे में अपनी सारी जमा पूंजी बेटे को देकर मां ने बेटे से वादा लिया है कि जितना पैसा दिया है उतना कमाकर लौटाना पड़ेगा. बेटा सारा पैसा लेकर मोबाइल की दुकान पर पहुंचा और अपने सपनों का फोन लेकर वहां से खुशी खुशी रवाना हुआ.

कमेंट सेक्शन में जमकर बरसे यूजर्स

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 4 लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...दुकानदार भी बेवकूफ है, जो इस तरह के लोगों को प्रमोट कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा...जरा मां के चेहरे की तरफ देखो कितनी दुखी नजर आ रही है. एक और यूजर ने लिखा...ऐसे छपरी अपने परिवार पर बोझ हैं.

यह भी पढ़ें: तुर्किए की संसद बनी जंग का मैदान, पक्ष विपक्ष में जमकर चले लात घूसे, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget