एक्सप्लोरर

खेती शुरू करने से पहले कर लेंगे ये काम तो होगा तगड़ा मुनाफा, जान लें

अगर किसानों को कम जमीन में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो इसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा. आइए आपको बताते हैं वो जरूरी काम जो आपको खेती से पहले करने होंगे जिससे आपको तगड़ा मुनाफा हो सके. 

Agriculture news: बरसात का मौसम शुरु होने को है, ऐसे में किसान भाइयों को इस बरसात को लेकर कई सारी उम्मीदे हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जिस रफ्तार से जनसंख्या बढ़ रही है उसी रफ्तार से खेती के लिए जमीन भी कम होती जा रही है. ऐसे में अगर किसानों को कम जमीन में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो इसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा. आइए आपको बताते हैं वो जरूरी काम जो आपको खेती से पहले करने होंगे जिससे आपको तगड़ा मुनाफा हो सके. 

मिट्टी की अच्छे से हो जांच

खेती से आप अच्छा मुनाफा कमाने की पहली शर्त है अच्छी किस्म की मिट्टी. इसके लिए मिट्टी की सेहत ठीक होना बेहद जरूरी है. इसलिए किसी भी फसल की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए. अगर मिट्टी अम्लीय या क्षारीय है तो यह आपकी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है. 6.5 से 7.5 के पीएच की मिट्टी को खेती के लिए आदर्श माना जाता है. इस मिट्टी में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कि एक फसल के लिए चाहिए होते हैं. इसके अलावा खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए सबसे पहले किसानी पर आ रही खेती की लागत को कम करने की जरूरत है. 

Farming in India: Story of the Indian Farmer, Types of Farming, Examples

खेती में अगर तगड़ा मुनाफा चाहिए तो आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप खेती के साथ साथ वो काम भी करें जो इसके साथ किए  जा सकते हैं.  इसके लिए पशुपालन के जरिए डेयरी व्यवसाय, बकरी और मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, रेशम के कीड़े की पैदावार. इन सभी के सहयोग से किसान भाई अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. इसलिए खेती करने जा रहे हैं तो उससे पहले इन सभी योजनाओं की सूची भी अपने पास बेकअप में रखें. जिससे आपको होने वाले घाटे की संभावना और कम हो जाए. 

इन तरीकों से खेती बन सकती है फायदे का सौदा.


खेती की लागत को कम करके ज्यादा मुनाफा बनाना

मिट्टी की जांच करवा कर उससे ज्यादा उत्पादन लेना.

सभी जरूरी तत्वों के साथ जैविक खाद का ज्यादा इस्तेमाल करना.

अच्छी किस्म के बीजों को ऑफ सीजन में खरीदकर उससे अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है.

आजकल चल रही नई कृषि तकनीक को अमल में लाएं जिससे कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा.

एक ही फसल पर फोकस ना करके फसल चक्र को अपनाएं.

खेती को केवल अनाज तक ना रखें, खेती से पहले फल, सब्जी, और दाल की खेती की भी जानकारी अपने साथ रखकर इन्हें भी खेती में शामिल करें.

फसल बीमा जरूर करवा लें.

डेयरी और पशुपालन का प्लान साइड में लेकर चलें.

जैविक खाद से अच्छी है घरेलू खाद

खेती किसानी की मुख्य लागत जो होती है वो खाद, बीज, कीटनाशक आदि में होती है. ऐसे में इसकी लागत कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि किसान भाई इसका सस्ता विकल्प तलाशें. लेकिन ध्यान रहे कि क्वालिटी के साथ कोई समझौता ना किया जाए. इसके लिए आप अपनी खुद की जैविक खाद भी बना सकते हैं. बाजार की महंगी रासायनिक खाद इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप घर पर ही खाद बनाना चालू कर दें. इससे लागत कम होगी और मुनाफा ताबड़तोड़ होगा. गांव और देहात में गोबर, पत्ते और केंचुए आसानी से मिल जाते हैं. इन सभी को एक साथ रखकर आप आसानी से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं. यह खाद ना सिर्फ मुफ्त की होती है बल्कि बाजार में मिलने वाली रासायनिक खाद से ज्यादा फायदेमंद भी होती है.

यह भी पढ़ें: ये विदेशी फल आपको कर देंगे मालामाल, आज ही खेत में लगा लें

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
शिमला के ढली में फटा पहाड़, मलबे में दबी कई गाड़ियां, सहमे यूजर्स
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत
हाथ जोड़ता रहा पति नहीं पिघली पुलिस, महिला ने की शर्मनाक हरकत

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget