एक्सप्लोरर

बनने लगी प्रेग्नेंट लीला साहू के घर की सड़क, वीडियो जारी कर जताई खुशी; यूजर्स दे रहे बधाई

Leela Sahu Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू ने कई सारे वीडियो जारी कर अपने गांव की बदहाल सड़क के बारे में बताया था. जिस पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत शुरू करवा दी है.

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला लीला साहू अपने गांव की सड़क का हाल बता रही थी. उन्होंने अपने गांव की बदहाल सड़क को लेकर आवाज उठाई थी. वो 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्र की जनता की आवाज बनकर इस समस्या के साथ कई वीडियो शेयर किए थे, जिसका असर देखने को मिल रहा है. इन्फ्लुएंसर लीला साहू की आवाज रंग लाई और उनके गांव की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. 

बनने लगी लीला साहू के गांव की सड़क

लीला साहू ने वीडियो जारी करके नेता, सांसद आदि को जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि जब आपमें सड़क बनवाने की हिम्मत नहीं थी, तो झूठा वादा क्यों किया था. उनकी हिम्मत रंग लाई और रामपुर नैकिन विकासखंड इलाके के खड्डी खुर्द के बगैया टोला से गजरी को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है. इसी को लेकर लीला साहू पिछले एक साल से संघर्ष कर रही थीं. उन्होंने जिले के कलेक्टर, सांसद राजेश मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री राजेश सिंह, मुख्यमंत्री मोहन यादव, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और यहां तक कि पीएम मोदी से भी सड़क निर्माण की मांग की थी. 

 

एबुंलेंस तक न पहुंच सके ऐसे थे सड़क के हालात

लीला साहू ने वीडियोज जारी कर सड़क की जो स्थिति दिखाई थी, उसको लेकर भाजपा सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी. उनका कहना था कि सड़क की स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि गांव की छह गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए उनके घर तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है. अगर किसी महिला को ऐसी स्थिति में कुछ हो जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदारी लेगा. इस मामले में एमपी के PWD मंत्री राकेश सिंह और सांसद डॉ. राकेश मिश्रा ने बहुत बेतुके से बयान जारी किए थे, जिस पर खूब विवाद हुआ था. 

लीला साहू ने वीडियो जारी कर जाहिर की खुशी

फिलहाल जिला प्रशासन में लीला साहू और गांव के लोगों की समस्या सुनी और उस पर संज्ञान लेते हुए बारिश के वक्त सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है. लीला साहू ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है और वीडियो पोस्ट करके रोलर और जेसीबी मशीन के जरिए हो रहे निर्माण कार्य के बारे में बताया व खुशी जाहिर की है और कहा है कि अब एंबुलेंस उनके घर तक पहुंच सकेगी. 

यह भी पढ़ें: Video: 'चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाओ', खराब रोड को लेकर नेताजी पर बरस पड़ी गर्भवती महिला, वीडियो वायरल

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Cute Kid Viral Video : मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
Father's Love: पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन
पैसे नहीं थे, बाल्टी पर पेस्ट्री सजाकर मनाया बेटे का जन्मदिन

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget