एक्सप्लोरर

Trending Video: क्या हुआ जब बच्चा पेंसिल चोरी की FIR दर्ज कराने पहुंच गया पुलिस स्टेशन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Stealing Pencil Video: पुलिस की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि बच्चों के बात करने के तरीके से ही पता चलता है कि पुलिस कितनी दोस्ताना है.

Trending Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है. दरअसल ये वीडियो दो बच्चों से जुड़ा है. इसमें एक छोटा बच्चा अपने क्लासमेट (सहपाठी) पर बिना उसकी अनुमति के पेंसिल यूज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाता है. इस वीडियो में पुलिस वाले उस बच्चे को समझाते हुए मैटर को खत्म करने की कोशिश करते नजर आते हैं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

क्या है पूरे वीडियो में

आंध्र प्रदेश पुलिस की ओर से इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसमें प्राइमरी स्कूल के बच्चों का एक ग्रुप कुरनूल जिले के पेड़ा कडुबुरु पुलिस स्टेशन पहुंचता है. ग्रुप में से एक बच्चा अपने क्लासमेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कहता है. वीडियो में चेक शर्ट पहने एक बच्चा हरे कलर की टीशर्ट पहने बच्चे पर आरोप लगाता है कि यह कई दिनों से मेरी पेंसिल की निब चुरा रहा है. इसलिए अब वह इस मामले को पुलिस में लाना चाह रहा है.

 

 

केस दर्ज कराने की जिद पर अड़ा रहा बच्चा

वीडियो में पुलिसकर्मी उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनते नजर आ रहे हैं. लड़का बार-बार एफआईआर दर्ज करने पर जोर देता है. इस पर पुलिसकर्मी उसे फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहते हैं, क्योंकि उसके ऐसा करने से दोषी लड़के को जेल हो जाएगी और उसकी जिंदगी मुश्किल हो जाएगी. पुलिस उस बच्चे से समझौता करने और हाथ मिलाने को कहती है. इसके बाद भी वह बच्चा शिकायत दर्ज करने की जिद पर अड़ा रहता है. उसकी जिद को देखकर उसके दूसरे साथी भी हंसने लगते हैं. हाथ मिलाने के बाद भी वह बच्चा केस दर्ज करने और अपने पैरेंट्स को फोन करने की जिद करता है. पुलिस वाले उसे समझाते हैं कि अब वह लड़का चोरी नहीं करेगा. पुलिस आरोपी लड़के को भी मन लगाकर पढ़ने और उस लड़के के साथ मिलकर रहने को कहती है.

आंध्रा पुलिस की भी हो रही तारीफ

वीडियो में जिस कॉन्फिडेंस से बच्चे पुलिस से बात करते नजर आ रहे हैं और जिस दोस्ताना माहौल में पुलिसकर्मी बच्चों को समझा रहे हैं उससे आंध्र प्रदेश पुलिस की भी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि बच्चों के बात करने के तरीके से ही पता चलता है कि पुलिस कितनी दोस्ताना है.

ये भी पढ़ें

British Army Tank: शख्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा सेना का टैंक, अब टैक्सी में चलाएगा!

Eating Sand: 80 साल की 'अम्मा' रोज खाती हैं 500 ग्राम बालू, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल
दुकान में घुसा लंगूर, फिर दुकानदार को गले लगा खूब रोया, वीडियो वायरल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget