एक्सप्लोरर

हल्के में ले रहा था! दुकान लूटने आए लुटेरों को पड़ गए लेने के देने, दुकानदार की इस हरकत से दुम दबाकर भागे

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहादुर दुकानदार ने लुटेरों को बंदूक दिखाकर भगा दिया. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस रहे हैं.

Trending Video: फर्ज करें कि आप अपनी दुकान में पूरे सुकून के साथ बैठे हैं, तभी आपके सामने दो नकाबपोश लुटेरे आते हैं और आपसे दुकान का गल्ला खाली करने को कहते हैं. इस परिस्थिति में आप क्या करेंगे? मुमकिन है कि आप हार मान लें और सारा सामान लुटेरों को दे दें. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दुकानदार के साहस से उसकी दुकान के माल के साथ-साथ उसकी जान भी बच गई. दरअसल, दुकान लूटने आए लुटेरों का दुकानदार ने मोय-मोय कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

दुकान लूटना बदमाशों को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहादुर दुकानदार ने लुटेरों को बंदूक दिखाकर भगा दिया. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और लूटपाट करने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, दुकानदार ने तुरंत अपनी बंदूक निकाल ली. यह देखकर बदमाश घबरा गए और बिना कोई नुकसान पहुंचाए वहां से भाग निकले. दुकानदार की इस चालाकी की अब पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. दुकानदार का साहस देखकर यूजर्स कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

दुकानदार का नहले पे दहला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बंदूकधारी दुकान में घुसते हैं वैसे ही दुकान में मौजूद दोनों दुकानदार पिस्टल और राइफल निकाल लेते हैं, जिसके बाद लुटेरे वहां से दुम दबाकर भाग निकलते हैं. बहादुर दुकानदारों की तारीफ अब हर कोई कर रहा है. दुकान में घटी यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: उल्लू है या मिस्टर इंडिया? सिर घुमाते ही गायब हो जाते है ये पक्षी, कुदरत का निजाम देख हैरान रह जाएंगे आप

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये तो शेर पर सवा शेर हो गया. एक और यूजर ने लिखा...ये हुई ना बात, नहले पे दहला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आइंदा कभी दुकान लूटने नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बच्चों की तरह कूदने लगे अनंत अंबानी, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget