Video: बजरंगबली का भक्त बना सीमा हैदर का बेटा, हनुमान चालीसा का किया पाठ, देखें वीडियो
Seema Haider Son Recites Hanuman Chalisa: सीमा हैदर का बेटा डूबा बजरंगबली की भक्ती में भरे समारोह में किया हनुमान चालीसा का पाठ. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

भारत में इन दिनों राम मंदिर को लेकर चर्चाएं खूब तेज है. कुछ ही दिनों में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. जिसमें पीएम मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें पाकिस्तान से भारत आकर सचिन मीणा से शादी कर भारत में ही बस जाने वाली सीमा हैदर ने अयोध्या के राम मंदिर जाने की इच्छा जताई थी. लेकिन इन दिनों सीमा हैदर का नहीं बल्कि उनके उनके बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दे रहा है.
सीमा हैदर का बेटा बना बजरंगबली का भक्त
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग भगवा कलर के कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही कुछ लोगों के गले में मालाएं भी पड़ी हुई है. इसी बीच एक व्यक्ति छोटे से बच्चे को माइक थमाता है. बच्चा हनुमान चालीसा का पाठ करने लगता है. यह देखकर सब लोग काफी हैरान रह जाते हैं. क्योंकि वह बच्चा और कोई नहीं बल्कि सीमा हैदर का बेटा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @rajneeshksaxena नाम के यूजर ने शेयर किया है. अब तक 800 के करीब बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
राम सबके हैं!
— Rajneesh K Saxena (@rajneeshksaxena) January 18, 2024
सीमा हैदर ने अपने बच्चों को बनाया सनातनी, बेटे ने पढ़ी हनुमान चालीसा!#SeemaHaider #RohitSharma #RamMandir #ViratKohli𓃵 #RahulGandhi pic.twitter.com/ZzRcbPJr6z
सीमा हैदर ने भी गया भजन
बुधवार को महाराणा प्रताप सेवा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी. कार्यक्रम में सीमा हैदर पूरी तरह से हिंदू धर्म में रंगी हुई नजर आ रही थी. वहां उन्होंने धार्मिक भजन भी गाया. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सीमा हैदर ने अयोध्या के राम मंदिर जाने की इच्छा जाहिर की थी.
यह भी पढ़ें: Watch: मोमोज खाने को लेकर 'महाभारत', छात्रों के बीच जमकर चले लात घूंसे, सामने आया घटना का Video
Source: IOCL























