एक्सप्लोरर

बड़े खतरनाक बच्चे हैं! स्कूल के फेयरवेल में छात्रों ने किए हवाई फायर, यूजर्स बोले- वाह रे देश का भविष्य

Viral Video: छात्रों ने स्कूल के विदाई समारोह के दौरान हवाई फायर किए और उत्पात मचाया. इस दौरान छात्रो ने कारों से भी हुड़दंग मचाया और सनरूफ से निकल कर हवाई फायर किए.

Trending Video: स्कूल फेयरवेल हो या फिर यूनिवर्सिटी का विदाई समारोह, ये वही लम्हे होते हैं जब छात्र अपने छात्र जीवन और स्कूली जीवन को आखिरी बार जी रहे होते हैं. कुछ लोग इन पलों को यादगार बनाने के लिए तोहफे का लेनदेन करते हैं तो कुछ ड्रेस पर स्कैच बनाकर अपने दोस्तों को विदाई देते हैं. लेकिन हरिद्वार में हाल ही में एक स्कूल के विदाई समारोह ने हड़कंप मचा दिया, जब स्कूली छात्रों ने स्कूल के विदाई समारोह के दौरान हवाई फायर किए और उत्पात मचाया. इस दौरान छात्रो ने कारों से भी हुड़दंग मचाया और सनरूफ से निकल कर हवाई फायर किए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

स्कूल के विदाई समारोह में छात्रों ने किए हवाई फायर

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रों ने अपनी विदाई पार्टी के दौरान खतरनाक कार स्टंट किए और हवा में गोलियां चलाईं. छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में, लगभग 70 छात्र कारों के काफिले में दिखाई दे रहे हैं. वे कथित तौर पर हरिद्वार के पास भेल स्टेडियम के पास इकट्ठा हुए थे. कुछ को अपनी कार के साथ स्टंट करते हुए और कुछ को हवा में गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस ने बीएनएस में किया मामला दर्ज

कुछ छात्र चलती कारों की छतों पर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223,125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और वो वायरल वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट करने मैदान में उतर आए हैं.

यह भी पढ़ें: इस डांस को देखने के लिए आंखें नहीं कलेजा चाहिए! 'आज की रात' पर शख्स ने किया ऐसा डांस, लोगों को आ गई शर्म

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है और अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है. जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा....वाह रे देश के भविष्य, सही दिशा में जा रहे हो. एक और यूजर ने लिखा....इन 15-17 साल के बच्चों को बंदूकें किसने दी, सबसे पहले उसे अंदर करो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....सभी की पहचान की जाए और छात्रों के साथ इनके मां बाप पर भी कार्यवाही की जाए.

यह भी पढ़ें: बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bike Stunt Viral Video: बाइक पर भौजी को बिठाकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
बाइक पर भौजी को बिठाकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Viral Post: महिला ने 10 मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, CEO ने भेजा ऐसा मैसेज कि हो गया वायरल
महिला ने 10 मिनट पहले छोड़ा ऑफिस, CEO ने भेजा ऐसा मैसेज कि हो गया वायरल
बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू, 7200 वोल्ट के करंट से हुई मौत; देखें वीडियो
बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू, 7200 वोल्ट के करंट से हुई मौत; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget